rajasthanone Logo
Best Fruits In monsoon: बरसात को मौसम अक्सर सभी को बहुत ही पसंद आता है। लेकिन यही मौसम अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आता है। इस मौसम में जरूरी है कि फलों को बहुत ही देखभाल करके खाना चाहिए। चलिए जानते हैं बरसात के समय किन फलों को खाने से बचना है जरूरी...

Best Fruits In monsoon: अक्सर बरसात का मौसम चाय पकौड़ी के लिए जाना जाता है। बरसात गर्मी के मौसम से राहत देने का काम करती है। साथ ही वहीं बरसात अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आती है। इस मौसम में खाने पीने का बहुत ध्यान रखना होता है। इन दिनों घरों में मच्छर, कीड़े- मकोड़े बहुत ज्यादा निकलने लगते हैं। खासकर इस मौसम में फलों को बहुत ही देखभाल कर खाना चाहिए। क्योंकि कई फल बरसात में सड़ जाते हैं। उनमें बैक्टीरिया होने से संक्रमण होने का खतरा होता है। चलिए जानते हैं बरसात के मौसम में किन फलों को खाने देखभाल कर खाना चाहिए। 

पका आम

अत्यधिक बरसात के समय पका हुआ आम अंदर से सड़ जाता है, जिसके कारण उसमें कीड़ा निकलने की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही ज्यादा मिठास या ज्यादा पका आम किसी फंगल इन्फेक्शन को जन्म दे सकते हैं। इस तरह के आम खाने से आपको कोई स्किन एलर्जी या रिएक्शन हो सकता है। इसलिए आवश्यक है कि बरसात के मौसम में आम खाने से बचना ही चाहिए। 

जामुन

वैसे तो जमीन स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत लाभकारी भी होता है, लेकिन बरसात के समय इसका सेवन कम ही करना अच्छा होता है। क्योंकि जमीन की सतह पर गंदगी होने से छोटे कीड़े अपने अंडे दे देते हैं। जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप इस मौसम में जामुन खा भी रहे हैं तो, जामुन को अच्छे से पानी में धोकर खाना ही उचित होगा। 

लीची

लीची भी आम की तरह एक मौसमी फल है। लीची को वेयरहाउस या स्टोर में अच्छे से नहीं रखा जाता है तो, यह सड़ जाती हैं। जिससे फूडबोर्न इन्फेक्शन का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इसलिए आवश्यक है कि आप बरसात के समय लीची का सेवन कम से कम करें।

खरबूजा और तरबूज 

गर्मियों में आम के अलावा सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल खरबूजे या तरबूज को ही माना जाता है। क्योंकि ये दोनों फल गर्मी के मौसम में राहत देने का काम अच्छे से करते हैं। लेकिन इनका पानी ज्यादा समय तक स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता। बैक्टीरिया पनपने से हैजा जैसी बीमारियां हो सकती हैं। ये फल बरसात के मौसम में पेट की बीमारी या फूड पॉइजनिंग को जन्म दे सकते हैं। 

कटा हुआ कोई भी फल

अक्सर देखा जाता है कि ठेले पर या दुकानों पर फलों को काटकर रखा जाता है, जिससे लोगों को लगे कि फल अंदर से अच्छा और खाने लायक है। लेकिन बरसात के समय फलों में बैक्टीरिया या कीटाणु पैदा हो जाते हैं। जिससे व्यक्ति को उल्टी, दस्त, पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग या अन्य कोई गंभीर बीमारी हो सकती है। इसलिए अच्छा होगा कि आप फलों को ताजा खरीदकर खुद घर में ही काटकर खाया करें।

इन सावधानियों को फॉलो करें

फलों को बाहर से लाने के बाद तुरत नहीं खाना चाहिए। फलों को कुछ देर खुली हवा में रखकर पहले उन्हें पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ देना चाहिए। इस मौसम में फलों को अच्छे से धोकर ही खाना उचित रहता है। अगर कोई फल बच जाता है तो, उस कटे हुए फल को फ्रिज में न रखें। साथ ही फ्रिज में कटा हुआ फल खाने से भी बचें। खाने से पहले फलों पर फफूंद, सड़न या गंध की जरूर जांच करलें। अपने किसी विश्वसनीय स्टोर से ही फलों को खरीदना चाहिए।

यह भी पढ़ें -

5379487