rajasthanone Logo
Sakshi Tanwar: नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द रॉयल्स में साक्षी तंवर ने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता, अलवर की इस अभिनेत्री ने शाही किरदार में छाप छोड़ी।

Sakshi Tanwar: बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता और अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म राजस्थान के छोटे से गांव में हुआ है। जिन्होंने अपना बचपन राजस्थान के मिट्टी के घरों में बिताया है। ये अभिनेता और अभिनेत्री एक सामान्य जगह से होने पर भी आज जगत भर में राजस्थान के साथ पूरे देश का अपने काम से नाम रोशन कर रहे हैं। तो आज हम एक ऐसी अभिनेत्री के बारे में जानेंगे, जिसका पालन-पोषण राजस्थान के छोटे से गांव में हुआ है।

साक्षी का जन्म और शिक्षा  

बॉलिवुड की मशहूर अभिनेत्री साक्षी तंवर, जो राजस्थान के एक छोटे से शहर अलवर से आती हैं। जिन्होनें अपनी शिक्षा राजस्थान के सरकारी स्कूल से प्राप्त की थी। इसके बाद स्कूली शिक्षा पूरी होने पर उन्होंने अपना ग्रेजुएशन की डिग्री नई दिल्ली की लेडी श्रीराम कॉलेज से प्राप्त की थी।

साक्षी का टीवी जगत में पहला कदम  

साक्षी तंवर का सबसे पहला शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' से टीवी सीरियल में प्रवेश किया था। उनकी टीवी जगत में जाने की शुरुआत तब हुई थी, जब साक्षी अपने कॉलेज के दिनों में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

उस समय साक्षी को अपनी सहेली से दूरदर्शन पर एक म्यूजिकल शो के लिए एंकरिंग के ऑडिशन के बारे में पता चला। जब साक्षी ने इस शो के लिए ऑडिशन दिया, तो उन्हें इसके लिए चुन लिया गया। और वहीं से ही उनका टीवी करियर शुरू हुआ था, लेकिन इस वजह से वह परीक्षा में फेल हो गई थीं।

साक्षी की पहचान में एकता कपूर का श्रेय  

आपको बता दें कि साक्षी के लिए एक्टिंग के लिए म्यूजिकल शो पहला अवसर नहीं था, जिसमें उन्होंने एक्टिंग की हो। बल्कि साक्षी अपने कॉलेज में ड्रामा सोसाइटी की प्रेसिडेंट थीं और लगभग कॉलेज के कई ड्रामों में भाग लेती थीं। इसके बाद उनकी एक्टिंग को देखकर एकता कपूर ने उन्हें टीवी जगत में अपनी पहचान बनाने का सबसे पहला मौका दिया था।

द रॉयल्स में शाही अंदाज

राजस्थान की साक्षी तंवर ने हाल ही में रिलीज हुई द रॉयल्स में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता हैे, जिसमें उन्होंने महारानी पद्मजा का किरदार निभाया है। इनके इस किरदार लोग दिवाने हो गए हैं। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज द रॉयल्स में साक्षी तंवर ने अपना किरदार बखूबी से निभाया हैं। 

इसे भी पढ़े:- राजस्थान में जन्मी इस एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई है दीवाना, फोटो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

5379487