Vyatipat Yog 2026 Horoscope: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है या फिर किसी ग्रह के साथ संयोग करते हैं तो मानवीय जीवन पर गहरा असर पड़ता है। आपको बता दें कि मई के महीने में एक ऐसा ही महत्वपूर्ण और संवेदनशील ज्योतिषीय संयोग बनने जा रहा है, जिसे व्यातिपात योग कहा जाता है। आपको बता दें कि 27 मई 2026 को सूर्य और चंद्रमा की विशेष स्थिति के कारण इस योग का निर्माण हो रहा है।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  जब ग्रहों के राजा सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के ठीक आमने-सामने यानी कि 180 डिग्री की स्थिति पर आते हैं, तब इस ऊर्जावान और तनावपूर्ण योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कॉस्मिक एनर्जी का स्तर बहुत ही हाई हो जाता है, जिसका असर सीधा सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

आपको बता दें कि साल 2026 में यह योग 27 मई को सुबह 3 बजे शुरू होगा और 30 मई तक रहेगा। ऐसे में ज्योतिषियों का कहना है इस समय किसी भी नए शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। तो आइए इस खबर में सबसे पहले जानते हैं व्यातिपात योग क्या होता है और इसका असर किन-किन राशियों पर पड़ने वाला है। 

व्यातिपात योग क्या होता है

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के विपरीत होते हैं तो उस स्थिति में व्यातिपात योग बनता है। इस समय ब्रह्मांड में ऊर्जा का प्रवाह काफी हद तक बदल जाता है, जिससे मानसिक तनाव के साथ कार्यों में देरी की स्थिति बन सकती है। साथ ही साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों या फिर तय कार्यक्रमों में रुकावटें आ सकती है। 

किन-किन राशियों पर पड़ेगा विशेष प्रभाव

ज्योतिषियों का मानना है कि तीन राशि वालों पर इस योग का प्रभाव सबसे ज्यादा रहने वाला है। इस दौरान वृषभ, सिंह और कन्या राशि के जातकों को ज्यादा से ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सिंह राशि वालों के कार्यक्षेत्र में परेशानियां आ सकती है। साथ ही साथ कन्या राशि वाले लोग अपनी वाणी पर संयम बनाकर रखना होगा। साथ ही साथ अपना कोई भी फैसला सोच समझकर लेना होगा वरना नुकसान भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Shani Vakri 2026: जुलाई में शनि चलेंगे वक्री चाल, इन 2 राशियों की बढ़ेगी टेंशन