Shukra Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 23 जून को सुख-समृद्धि और वैभव के दाता शुक्र ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र ग्रह बुध के नक्षत्र अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
ऐसे में शुक्र और बुध के बीच मित्रता का भाव होने के कारण कर्क और अश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ प्रभाव रहेगा। ऐसे में आज इस खबर में जानेंगे कि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 12 में से किन-किन 4 राशियों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
1. मेष राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर ज्यादा नुकसान तो नहीं देगा लेकिन फिर भी सतर्क रहना होगा। इस दौरान आपको मिलाजुला परिणाम मिल सकता है। खासकर आपको आर्थिक मोर्चों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके साथ ही आपका बजट भी बिगड़ सकता है।
2. मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर धन भाव में होने जा रहा है। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। साथ ही साथ आपको धन से संबंधित परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको इस दौरान फिजूल के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
3. सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर जो हैं 12वें भाव में हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली का 12वें भाव को व्यय का भाव कहा जाता है। ऐसे में आपको बेतहाशा खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। आपका बजट असंतुलन हो सकता है। भौतिक सुख-साधनों और यात्राओं पर आपका अधिक धन का खर्च हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Vyatipat Yog 2026: 10 जुलाई से बनने जा रहा है व्यतिपात योग, इन तीन राशियों को रहना होगा सावधान