Aaj Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  आज दिन मंगलवार है और आज हरतालिका तीज का व्रत भी है। आज ग्रहों-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जा सकता है। आपको बता दें कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने के विधान है। इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना करने से रोग, भय, डर आदि से राहत मिल जाती है। तो आइए आज ज्योतिष गणना के अनुसार, 26 अगस्त का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है। किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधानी बरतनी होग।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन पुरा एनर्जी से भरपूर रहेगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। साथ ही स्मार्ट तरीके से धन से जुड़े मामले को हैंडल कर सकते हैं। मेष राशि वाले लोग पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तरह के रिश्तों पर ज्यादा जोर डालेंगे। जिससे आप में कम्युनिकेशन स्किल्स बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज के दिन वृषभ राशि वाले लोग पार्टनर के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। साथ ही आज का दिन कुछ लोगों के लिए हलचल से भरा रहने वाला है। कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं कुछ चुनौतियां भी आ सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रहने वाला है। आज का दिन आपके परिवर्तन का दिन है। आज आप अपने इंट्यूशन पर भरोसा करना होगा तभी आपको पर्सनल ग्रोथ और प्रोफेशनल अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं।

कर्क राशि

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए पर्सनल और प्रोफेशनल क्षेत्रों में अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। बैंक बैलेंस में वृद्धि हो सकती है। ग्रहों की स्थिति विकास को बढ़ावा दे सकती है। आज का दिन सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए 26 अगस्त का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपके कार्यों में विस्तार होगा। आज आप माता पार्वती और भगवान शिव का आशीर्वाद मिल सकता है। घर में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए प्रोडक्टिव रहने वाला है। आज आपका दिन परीक्षा से भरा रहने वाला है, लेकिन आप उसमें सफल और लाभदायक परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने आप पर विश्वास रखें।

तुला राशि

हरतालिका तीज का दिन तुला राशि वालों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह बदलाव आपको स्वीकार भी करना होगा। यह दिन विकास के अवसरों की ओर इशारा करेंगे। जिससे आपको कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि

आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए भागदौड़ वाली रहने वाला है। आज कुछ लोगों को ऑफिस में बॉस से डांट फटकार पड़ सकती है। किसी भी तरह के बहस से दूर रहें, वरना विवाद की स्थिति बन सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए हरतालिका तीज बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। आज आपको भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान से करने चाहिए। जिससे आपको सारे काम में सफलता मिल सकती है। साथ ही साथ सेहत संबंधित सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाएंगी।

मकर राशि

आज प्यार के मामले में सितारे आपके साथ हैं। मुश्किलें आती-जाती रहेंगी। धन की प्राप्ति तो होगी, लेकिन आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। कुछ लोगों के लिए दिन थोड़ा तनावपूर्ण साबित हो सकता है।

कुंभ राशि

आज का दिन रिश्तों में संतुलन बनाने पर केंद्रित है। गलतफहमी के कारण अनबन हो सकती है। अपने विचारों और इरादों को स्पष्ट करें। यह आपके लिए आत्म-प्रेम पर ध्यान केंद्रित करने का दिन है। काम का ज्यादा दबाव न लें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए रचनात्मक रहेगा। आज नई चुनौतियों को खुले दिल से स्वीकार करें। एक रचनात्मक दिन आपका इंतज़ार कर रहा है जो व्यक्तिगत और पेशेवर विकास को बढ़ावा देगा। नए अवसर खुद-ब-खुद आपके पास आएंगे।

यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर इन चीजों का करें दान, माता पार्वती और महादेव का मिलेगा आशीर्वाद