Today Horoscope : 4 अगस्त को मेष राशि वालों के लिए अच्छा दिन रहेगा। पुरानी परेशानियों का हल मिलेगा और हालात में सुधार आएगा। मिथुन राशि के लोगों को अपने काम में मनचाहा नतीजा मिलने की संभावना है। कर्क राशि वाले अपनी जिम्मेदारियों को अवश्य पूरा करें। वहीं कन्या राशि के लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आईए जानते हैं बाकी के राशियों का हाल...
मेष राशि
आज के दिन आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आध्यात्मिक मामलों में आपकी रुचि बढ़ेगी। जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा। बातचीत करते समय अपनी वाणी पर ध्यान दें। आर्थिक स्थिति आपकी सुधरेगी। व्यवसाय से जुड़े हुए कोई अटके काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए सकारात्मक भरा रहने वाला है। अपने परिवार के साथ समय को व्यतीत करें जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज के दिन आपके लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से सही नहीं रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी यात्रा पर जा रहा है तो अपने सामान का ध्यान अवश्य रखें।
मिथुन राशि
आज के दिन आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कहीं भी इन्वेस्ट करने से पहले एक बार सलाह अवश्य ले। घर परिवार में विवाद की स्थिति बन रही है इसलिए किसी भी बात पर बहस करने से बचें। अपने संतान को लेकर थोड़ी चिंता बनी रहेगी।
कर्क राशि
आज के दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपका डूबा हुआ धन वापस मिलने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आज के दिन आपके लिए थोड़ा तनाव भरा साबित हो सकता है।
सिंह राशि
सामाजिक कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। खर्चे में वृद्धि हो सकती है इसलिए सोच समझ कर खर्च करें। आज के दिन सेहत आपकी अच्छी रहने वाली है। घर में किसी ने मेहमान का आगमन हो सकता है जिससे मिलकर आपको खुशी का अनुभव होने वाला है।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। कम पर किसी दोस्त का सहयोग मिलेगा। कोई ने कारोबार को शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए खास साबित होने वाला है। किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिलेगा। अगर आप किसी काम को लेकर योजना बनाएंगे तो आपका काम अच्छा चलेगा। आज आपका काम में मन लगेगा। किसी अनुभव व्यक्ति का आपको सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि
किसी भी कारोबार में पैसा लगाने से पहले आपको एक्सपोर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए। कार्य स्थल पर आज आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अधिकतर काम समय पर पूरे होंगे और करियर में नए मौके मिल सकते हैं। नए व्यापार के लिए बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। व्यस्त दिनचर्या से समय निकालकर बच्चों के साथ बाहर घूमेंगे। ज्यादा पानी पिएं, सेहत ठीक रहेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बड़ों की मदद से जरूरी काम पूरे होंगे और किसी रिश्तेदार से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी से खास मुद्दे पर बात हो सकती है। सामाजिक कामों में सहयोग करके अच्छा महसूस करेंगे। घर में शुभ कार्यक्रम से खुशियों का माहौल रहेगा।
कुम्भ राशि
व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को आज उनको मनचाही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की बजाय खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। किसी भी वाद विवाद जैसी परिस्थिति से दूर रहें।
मीन राशि
बहुत दिनों बाद आज आपके घर में किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। आज आपका बहुत दिनों से रुका हुआ कार्य पूरा होगा जिससे आपका प्रश्न रहेगा। आज वाहन का प्रयोग बहुत अधिक सावधानीपूर्वक करें। दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए एक्सर्साइज या योगा जरूर करें।
यह भी पढ़ें...Archat Devi Temple : अलवर का धार्मिक स्थल बना हेल्थ सेंटर, हर रविवार लगती है निशुल्क क्लिनिक... इलाज और दवाएं बिल्कुल मुफ्त