Today Horoscope : ग्रह नक्षत्र और पंचांग की स्थिति से सभी राशियों का भविष्य तय होता है। आज के राशिफल में देखें, आपके परिवार, समाज, आर्थिक स्थिति और करियर से जुड़ी स्थितियां कैसी रहेगी और ग्रह नक्षत्रों की स्थिति का आप पर क्या असर पड़ेगा। जानिए आज का राशिफल...

मेष राशि 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपकी खोज पूरी हो सकती है। किसी दोस्त की राय पर निवेश करने का मौका मिलेगा। अपने काम को हिम्मत व धैर्य के साथ पूरा करें। आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृषभ राशि 

आज आपको एक से ज्यादा अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। शादीशुदा जिंदगी में चल रही दिक्कतें भी कम होती दिखेंगी। अपने कीमती सामानों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। दूसरों पर निर्भरता आपके लिए हानिकारक हो सकती है।

मिथुन राशि 

आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। किसी कानूनी मामले की वजह से कुछ परेशान रहेंगे। आज किसी की सहायता करने को तत्पर रहेंगे। किसी वजह से आज परिवार में विवाद हो सकती है जिससे आपका मन अशांत रहेगा।

कर्क राशि 

आज के दिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। परिवार के साथ तो समय व्यतीत करें जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी ना करें। सोच समझ कर कदम बढ़ाए।

सिंह राशि 

आज का दिन आपके लिए ऊर्जा और उत्साह भरा रहने वाला है। आज आपको आपके कर्ज मिलने की भी संभावना है। आज उसका कोई उचित परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

कन्या राशि 

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। अपने जीवनसाथी से विचार विमर्श करने के बाद करियर संबंधी निर्णय लें। किसी अच्छी योजना में निवेश के आसार हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। किसी चीज को लेकर मन परेशान हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें, बेहतर होगा कि बाहर के खाने से परहेज करें।

तुला राशि 

आज के दिन निवेश करना आपके लिए बेहतर साबित होगा। घर में किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को किसी नए काम की वजह से परेशानी हो सकती है। किसी पुरानी गलती को याद कर मन परेशान हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खबर मिलेगी।

वृश्चिक राशि 

शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। हल्की फुल्की चोट लगने के आसार हैं वाहन चलाते समय सतर्क रहें। किसी मेहमान के आने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी से उधार लिया हुआ धन वापस करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 

धनु राशि 

आज आपको बहुत सावधानी पूर्वक हर काम करना होगा। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। किसी रिश्तेदार से मिलने उसके घर जा सकते हैं। माता पिता से सलाह लेकर आज अपने काम को करें। व्यापार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बोलने में संयम बरतें नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मकर राशि 

आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आज नए नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपके घर में कोई आज शुभ कार्य शुरू होगा। काम के कारण किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अपने पार्टनर के साथ ताल मेल बनाए रखें वरना मन मोत हो सकता है। 

कुंभ राशि 

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। लंबे समय से चल रही पारिवारिक परेशानियां सुलझती दिखेंगी। भाइयों बहनों का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से संबंधित समस्या का परिवार के लोगों के साथ मिलकर समाधान कर सकेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज उनके काम में प्रमोशन मिलेगी।

मीन राशि 

आज के दिन कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। बहुत जल्दबाजी आपके लिए हानिकारक हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। सोच समझकर खर्च करें। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें...Archat Devi Temple : अलवर का धार्मिक स्थल बना हेल्थ सेंटर, हर रविवार लगती है निशुल्क क्लिनिक... इलाज और दवाएं बिल्कुल मुफ्त