Shukra-Surya Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाजे से शुभ रहने वाला है। आपको बता दें कि सितंबर में सूर्य और शुक्र मिलकर बेहद शुभ राजयोग बनाने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रह को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है और शुक्र ग्रह को दैत्य गुरु कहा जाता है। 

ऐसे में सूर्य आत्मविश्वास, मान-सम्मान, यश, स्वास्थ्य और पिता के कारक ग्रह माने जाते हैं। वहीं शुक्र ग्रह को धन, वैभव, प्रेम, रोमांस और ऐश्वर्य के कारक ग्रह माने जाते हैं। सूर्य और शुक्र की युति से कुछ राशियों कि किस्मत अचानक बदलने वाली है और लॉटरी भी सकता है। तो आइए इस खबर में उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शुक्र-सूर्य युति से बनेगा शुक्रादित्‍य राजयोग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 सितंबर को सूर्य गोचर करेंगे और तुला राशि में आएंगे। वहीं शुक्र भी इस महीने के अंत में गोचर करेंगे। सूर्य और शुक्र के मिलने से शुक्रादित्य राजयोग बनेगा। शुक्रादित्य राजयोग बनने से 3 राशि वालों को बहुत ज्यादा लाभ मिलने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना सुख-सुविधाओं से भरा रहेगा।  इसके साथ ही इस महीने में नया घर और गाड़ी खरीद सकते हैं। नौकरी करने वाले जातक को प्रमोशन मिल सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उन्हें धन का लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शुक्रादित्य राजयोग बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी वाणी में मिठास आएगी। साथ ही साथ आपको अपने वाणी पर संयम भी बना कर रखना होगा। सितंबर के महीने में कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शुक्रादित्‍य राजयोग काफी धन लाभ दे सकता है। इसके साथ ही धन-दौलत के साथ यश में प्राप्ति हो सकती है। इनकम के क्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। घर-परिवार वालों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2025 Me Kab Hai: इस साल कब है गणेश चतुर्थी का पर्व, जानिए शुभ तिथि और महत्व