Shani Nakshatra Parivartan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार,इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 19 अप्रैल को मनाया जा रहा है और उससे ठीक दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल को ही शनि देव अपना नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे हैं। इस दिन शनि जो है उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे साथ ही 17 मई तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

ज्योतिषियों का कहना है कि अक्षय तृतीया से पहले शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए शुभ फल देने वाला रह सकता है और तो और उन राशियों के लिए लकी भी माना जा रहा है। इन राशियों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम भी लेकर आने वाला है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में जानते हैं।

वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन सकारात्मक संकेत लेकर आ सकता है। इस दौरान आपको नई जिम्मेदारियां भी मिल सकता है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी देखने को मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में संतुलन और सफलता लेकर आ रहा है। साथ ही साथ आपके मन में समझदारी आएगा। यदि आप किसी से साझेदारी करना चाहते हैं तो आपको बेहद लाभ होगा। साथ ही साथ नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। रिश्तों में सुधार देखने को मिलेंगे। साथ ही साथ नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन भाग्य बदलने वाला रहेगा। इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही साथ लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। नौकरी और कारोबार में अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है। समाज में मान-सम्मान भी मिल सकता है। इसलिए शनि देव से संबंधित कुछ उपाय भी आप सकते हैं। प्रत्येक शनिवार के दिन सरसों का तेल दान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Akshay Tritiya 2026 : अक्षय तृतीया पर चंद्रमा करेंगे उच्च राशि में प्रवेश, इन राशियों की खुलेगी किस्मत