Shani Revati Nakshatra 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार,  17 मई को न्याय और कर्मफल दाता शनि देव रेवती नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। वहीं 9 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। ऐसे में आपको बता दें कि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध है। ज्योतिष शास्त्रों का कहना है कि इस नक्षत्र में परिवर्तन के बाद जिन राशियों पर शनि की ढैय्या चल रही है, उनकी मुश्किले और भी ज्यादा बढ़ सकती है। इसके साथ ही शनि का यह नक्षत्र परिवर्तन मिथुन राशि वालों के लिए खासकर अच्छा नहीं माना जा रहा है। इसलिए ज्योतिषियों का मानना है कि इस दौरान तीन राशि के जातक अक्टूबर तक ज्यादा से ज्यादा सावधान रहें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन कामकाज में दबाव लेकर आ सकता है। काम और पेशेवर जीवन में तालमेल बनाना आपके लिए मुश्किल होगा। जिम्मेदारियां बढ़ने से आपके मानसिक तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप धैर्य बना कर रखें और योजना बनाकर तरीके से काम करें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में अधिक नुकसान होने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधान बरतनी होगी। क्योंकि इस दौरान आप पर शनि की ढैय्या चल रही है। आपके अचानक से खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है। इसलिए आप खर्चों पर नियंत्रित रखें और कहीं भी बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य से थोड़ा खराब हो सकता है। इसलिए धैर्य के साथ काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक दबाव और तनाव की स्थिति भी बन सकती है। कार्यक्षेत्र में लिए गए फैसले आपके पक्ष में नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको खुद को संतुलित बना कर रखना जरूरी होगा और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचना भी जरूरी होगा। मन अशांत रह सकता है इसलिए धैर्य से काम लें।

यह भी पढ़ें- Vish Yog 2026: शनि चंद्रमा बनाने जा रहे हैं विष योग, इन राशियों की होगी आर्थिक तंगी