Shani Transit 2027 Effect: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला ग्रह शनि को माना जाता है जो एक राशि में करीब ढाई साल तक रुकते हैं। शनि की एक राशि से दूसरी राशि में जाना न केवल व्यक्तिगत जीवन पर असर डालता है बल्कि देश-दुनिया पर भी गहरा प्रभाव डालता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2027 में शनि देव अपनी वर्तमान राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन करने से कई राशियों के समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे। साथ ही साथ इनको कई तरह के कष्ट भी झेलने पड़ सकते हैं।
2027 में शनि करेंगे राशि परिवर्तन
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के न्यायाधीश शनि देव 2027 के जून महीने में मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन लेकर आएगा तो कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण समय भी ला सकता है। क्योंकि मेष राशि में शनि के आने से साढ़ेसाती और ढैय्या के नए चरण शुरू होंगे।
किन-किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के मेष राशि में जाते ही साढ़ेसाती का पहला चरण वृषभ राशि वालों पर शुरू होगा, वहीं दूसरा चरण मेष राशि पर होगा। आपको बता दें कि शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है। इस दौरान मेष राशि वालों के मानसिक और शारीरिक संघर्ष बढ़ा सकता है। वहीं शनि की साढ़ेसाती का तीसरा यानी अंतिम चरण मीन राशि वालों पर चलेगा। जो मीन राशि वालों के लिए लाभदायक रह सकता है। इस दौरान मीन राशि वालों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकता है।
इन राशियों को मिलेगी शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के मेष राशि में गोचर करने से कुंभ राशि के जातकों को शनि की साढ़ेसाती से राहत मिलेगी, वहीं साल 2027 में कुंभ राशि वाले लोग साढ़ेसाती के प्रभाव से पूरी तरह से मुक्त हो जाएंगे। जिन जातकों के रुके हुए कार्य हैं फिर से गति पकड़ने लगेंगे, जीवन में स्थिरता भी आएगी।
यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2026: इस साल कब है बुद्ध पूर्णिमा, जानिए स्नान-दान का शुभ मुहूर्त










