Ram Navami 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन मर्यादा पुरुषोत्म भगवान श्री राम जन्म दिन मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन भगवान श्री राम जी का जन्म हुआ था। मान्यता है कि इस दिन जो भी सच्चे मन से भगवान श्री राम जी की पूजा और आराधना करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन कई ग्रहों का योग बन रहा है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ माना जा रहा है। इस दौरान इन राशि के जातकों को अच्छी खुशखबरी भी मिल सकती है। तो आइए इस खबर में उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रामनवमी पर बनेगा ये खास संयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन मेष राशि में शुक्र ग्रह की एंट्री होने वाली है, वहीं इसी दिन गुरु और चंद्रमा की युति भी बनेगी जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा। साथ ही साथ गुरु और मंगल की युति से नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में तीन राशि के जातकों के लिए रामनवमी बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है।
इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत
वैदिक पंचांग के अनुसार, रामनवमी के दिन मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों को अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। इस दौरान आपके कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। साथ ही साथ आर्थिक तंगी से मुक्ति भी मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- Khatu Shyam News: 19 घंटों के लिए बंद हो जाएगा खाटू श्याम का दरबार, जानें से पहले पढ़ें पूरी खबर