Mangal Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक ग्रह किसी भी राशि में प्रवेश करते हैं और उसी राशि में कोई और ग्रह आ जाते हैं तो उस दौरान उस राशि में राजयोग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि जब राजयोग बनता है तो व्यक्ति को सफलता और सभी क्षेत्रों में लाभ दिलाता है। साथ ही साथ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाता है।

आपको बता दें कि 2 अप्रैल 2026 को कुंभ राशि में मंगल ग्रह की एंट्री होने जा रही है जहां पर पहले से ही शनि और सूर्य विराजमान है। ऐसे में 2 अप्रैल को मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि त्रिग्रही योग किन-किन राशियों के लिए शुभ और सकारात्मक रहने वाला है।

मेष राशि

ज्योतिषियों के अनुसार, मेष राशि वालों के लिए मंगल, सूर्य और शनि की युति बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकती ह। इस दौरान कामकाज और व्यावसायिक क्षेत्रों में नई चुनौतियां आएंगी लेकिन जिम्मेदारी से निभा पाएंगे। सेहत संबधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आत्मविश्वास में वृद्धि भी होगी। जो लोग परिवार से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं या नौकरी कर रहे हैं उन्हें समय बिताने का मौका भी मिलेगा।

धनु राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनु राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक स्थिरता, करियर में प्रगति और व्यक्तिगत जीवन में संतुलित बना रहेगा। इस दौरान आप परिवार या सामाजिक जीवन में सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। धन संबंधित मामलों के लिए यह गोचर बहुत ही ज्यादा शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रगति हो सकती है।

मीन राशि

मंगल का गोचर मीन राशि वाले जातकों के लिए नई शुरुआत लेकर आने का संकेत है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। सफलता पाने के लिए आपके सीनियर सहयोग करेंगे। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्यों को जल्द ही पूरा कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Chaitra Purnima 2026: 1 या 2 अप्रैल कब है चैत्र पूर्णिमा, जानिए किस दिन रख जाएंगे व्रत