Lakshmi Narayan Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मई 2026 का जो महीना है बेहद खास माना जा रहा है। यह महीना कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। आपको बता दें कि मई महीने के अंत में लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनने वाला है जो कई लोगों के लिए सौभाग्य लेकर आ सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब धन, सुख और वैभव के कारक ग्रह शुक्र और बुद्धि, व्यापार और संवाद के कारक ग्रह बुध एक ही राशि में आते हैं तो लक्ष्मी नारायण राजयोग बनता है।

दृक पंचांग के अनुसार, 14 मई 2026 को मिथुन राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे और 29 मई को भी मिथुन राशि में बुध प्रवेश करेंगे यानी महीने के अंत में मिथुन राशि में शुक्र और बुध की युति हो जाएगी। दोनों ग्रहों की युति होने से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा। इस योग के बनने से कुछ राशि के जातकों का जीवन अचानक बदल सकता है। तो आइए उन लक्की राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मिथुन राशि- वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग काफी अच्छा माना जा रहा है। इस दौरान आपके रुके हुए कार्य फिर से गति पकड़ सकते हैं। नौकरी या कारोबार दोनों में नए अवसर मिलने के संकेत बन रहे हैं। साथ ही साथ प्रमोशन या फिर नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनको अवश्य सफलता मिल सकती है और मानसिक तनाव से छुटकारा भी मिल सकता है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह योग काफी अच्छा परिणाम दे सकता है। इस दौरान आपको मेहनत का सही फल मिल सकता है। साथ ही साथ करियर में आगे बढ़ने के मौके बन सकते हैं। समाज या राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह जो समय है खास रहने वाला है। यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेते हैं तो बड़ा फायदा मिल सकता है और आपके कार्यों की सराहना भी बढ़ेगी।

तुला राशि- इस राशि के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा। साथ ही साथ आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। जो लोग निवेश किए हैं उनको अच्छा लाभ मिल सकता है। प्रॉपर्टी या फिर बिजनेस से जुड़े फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- Khappar Rajyog 2026: आज से शुरू हो गया है इन राशियों का कठिन समय, एक महीना तक रहना होगा सावधान