Kitchen Vastu: क्या आप भी रात को खाना खाकर जूठे बर्तन को सिंक में छोड़ देते हैं। यदि हां, तो आज आपको बताएंगे कि यह आपकी सबसे बड़ी भूल है। क्योंकि रसोई घर के सिंक में रखा हुआ जूठा बर्तन आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है। इससे बचने के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं।

यदि आप उन उपायों को करते हैं तो आपका बैंक अकाउंट कभी भी खाली नहीं होगा। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर सिंक में जूठे बर्तन रखने से क्यों आर्थिक तंगी होने लगती है।     

आखिर कैसे खाली होता है बैंक बैलेंस

वास्तु शास्त्र शास्त्र के अनुसार, किचन को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। जिससे पूरे परिवार की आर्थिक ग्रोथ जुड़ी होती है। लेकिन वहीं आप रात को जूठे बर्तन छोड़ देते हैं तो दो बड़े नुकसान होते हैं।

पहला नुकसान

मां लक्ष्मी रूठ जाती है... जी हां ऐसी मान्यता है कि रात के समय जहां साफ-सफाई होती है वहीं पर मां लक्ष्मी आती है। वहीं गदें सिंक को देखकर मां लक्ष्मी रूठ जाती है, जिससे घर में बरकत रुकती है और बेवजह के खर्चे बढ़ने लग जाते हैं।

दूसरा नुकसान

राहु केतु का प्रभाव बढ़ता है। जी हां यदि आप रात भर सिंक में जूठे बर्तन छोड़ते हैं तो घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है। गंदगी के कारण राहु-केतु का प्रभाव भी बढ़ना शुरू हो जाता है। जिससे घर में बनते हुए कार्य भी बिगड़ने लगते हैं और अचानक से बड़ा नुकसान झेलना पड़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Fridge Vastu: फ्रिज में किस शेल्फ पर कौन सा रखना चाहिए सामान, जान लीजिए नियम, वरना होगा नुकसान