Guru Gochar 2026 In Cancer: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देव गुरु बृहस्पति ग्रह का गोचर हमेशा से एक बड़ी खगोलीय और ज्योतिषीय घटना माना जाता है। ज्ञान, भाग्य, संतान, विवाह और समृद्धि के कारक ग्रह बृहस्पति, आने वाले 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ऐसे में गुरु ग्रह का यह गोचर बेहद खास और दुर्लभ माना जा रहा है।
खासकर गुरु एक राशि में लगभग 13 महीने का समय लेते हैं, लेकिन इस बार गुरु अतिचारी यानी सामान्य से कई गुना तेज गति चाल से चल रहे हैं। ऐसे में गुरु बृहस्पति साल 2026 में तीन राशियों का सफर तय करेंगे। कर्क राशि में गुरु के प्रवेश करते ही केंद्र में हंस पंच महापुरुष राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में सुख-सुविधाएं आने लगेंगी। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
गुरु के कर्क राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। इस दौरान आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही साथ इस दौरान आपके ऐशों आराम में भी विस्तार हो सकता है। नए वाहन या फिर प्रॉपर्टी के सुख में वृद्धि होगी। करियर में आपको मनचाही पदोन्नति और वेतन मजबूत होने के योग भी बन रहे हैं।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु आपकी ही राशि से निकलकर दूसरे यानी धन व वाणी भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आपको आर्थिक मोर्चे पर गोचर आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। साथ ही साथ नौकरी पेशा जातकों को हर कार्य में नए और बड़े अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए गुरु का गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं रहने वाला है। इस दौरान आपके व्यवहार में बदलाव देखने को मिल सकता है। साथ ही आपके लिए यह समय चौतरफा लाभ देने वाला रहेगा। कारोबारियों के लिए यह समय मुनाफा होगा।
यह भी पढ़ें- Nautapa Guru Gochar: नौतपा में होगा गुरु का गोचर, मेष समेत इन राशियों को मिलेगी खुशबरी