rajasthanone Logo
Jagannath Yatra: जयपुर में आज भगवान जगन्नाथ मौसी के घर से लौटेंगे, जिसको लेकर भक्तों में उत्साह का भाव देखने को मिलेगा।

Jagannath Yatra 2025: देश में हर साल भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र  की यात्रा निकाली जाती है, इस यात्रा का इंतजार भक्तों द्वारा पूरे साल भर किया जाता है। ये एक यात्रा नहीं बल्कि भक्तों की भक्ति है, जिसमें खुद भगवान अपने भक्तों के साथ इस यात्रा में शामिल होते हैं। इस यात्रा के पीछे भगवान और भक्त की कई कहानी जुड़ी हुई है, जिनको आज भी भक्तों के द्वारा याद किया जाता है। 

आज लौटेंगे भगवान जगन्नाथ

जयपुर में भगवान जगन्नाथ आज यानी की 5 अप्रैल को 9 दिन बाद सुभद्रा और बलभद्र के साथ अपने मौसी गुंडिचा रानी के घर से लौटेंगे। जिनकी प्रस्थान समय शाम 5 बजे रखा गया है। ये यात्रा बृज निधि मंदिर से होते हुए त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, बड़ी चौपड़ और फिर हवा महल रोड़ पहुंचेगी। जहां पर रामचंद्र मंदिर में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।

वहीं रात करीब 11 बजे निज मंदिर राधारमण खाटू श्याम मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी और रात 12 बजे मंदिर में जाकर पहुंचेगी। फिर भगवान जगन्नाथ के साथ सुभद्रा और बलभद्र तीनों बहन- भाइयों को को गर्भगृह में विराजमान किया जाएगा।

जानें क्यों जाते हैं मौसी के घर

बता दें कि एक बार सुभद्रा ने भगवान से नगर के भ्रमण किए जाने का प्रस्ताव रखा था। जिसकी इच्छा को पूर्ण करने के लिए भगवान सुभद्रा और बलभ्रद के साथ रथ यात्रा पर निकले थें। जहां नगर का भ्रमण करते हुए वो मौसी के घर पहुंचे जहां पर उन्होंने कुछ दिन विश्राम किया। इस समय मौसी ने अपने सच्चे भाव से उनका स्वागत किया और उन्हें अपने हाथों से भोजन बनाकर खिलाया। जिनकी इस भक्ति को देखते हुए भगवान अपने आप को आज भी नहीं रोक पाते हैं और चले आते हैं। 

जानें इस रथ यात्रा की कहानी और मान्यता

इस रथ यात्रा को निकाले जाने के पीछे की कहानी प्रसिद्ध है, जिसमें जब भगवान ब्रज से जा रहे थे। तब सभी ब्रजवासियों के आँखों में आंसू थे, वो भगवान को अपने से अलग नहीं करना चाहते थे। जिसको देखकर भगवान ने उनसे  हर साल मिलने आने का वादा किया था। इस वादे के चलते ही आज तक हर साल स्वंय भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर आते हैं। 

इसे भी पढ़े:- Jaipur Moti Dungri: मोती डूंगरी में शुरू हुआ पंचरत्नी श्रृंगार, जानें कैसे होगी इसकी शुरुआत और क्या हैं पोशाक की खासियत

5379487