Chandra Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का गोचर बहुत ही ज्यादा खास और महत्वपूर्ण माना गया है। मान्यता है कि जब चंद्रमा किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव व्यक्ति के मन और भावनाओं पर पड़ता है। दृक पंचांग के अनुसार, मन के कारक ग्रह चंद्रमा कल यानी 12 अप्रैल की रात 1 बजकर 19 मीनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर चुका है और करीब ढाई दिन तक कुंभ राशि में ही रहेगा। 

आपको बता दें कि कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें चंद्रमा का शत्रु ग्रह माना जाता है। ऐसे में यह गोचर कई राशियों के लिए परेशानियों से भरा रहने वाला साबित हो सकता है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस दौरान कुछ राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। तो आइए इस खबर में जानते हैं आखिर किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह गोचर 8वें भाव में हुआ है, ऐसे में इस राशि के जातकों को घटनाओं और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही काम में रुकावट और निराशा का सामना भी करना पड़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए चंद्रमा का यह राशि परिवर्तन 6वें भाव में हो रहा है। इस दौरान कन्या राशि वाले जातकों को विवाद से बचना चाहिए क्योंकि यह स्थान विवाद, बीमारी और शत्रुओं का स्थान होता है। ऐसे में ऑफिस के लोगों से विवाद भूलकर न करें। साथ ही साथ परिवार में किसी से भी उच्चे अवाज में न बात करें वरना अनबन हो सकती है। यात्रा के दौरान खासकर सावधान रहें और अपने सामान का खास ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर नुकसान करा सकता है क्योंकि यह गोचर आपके 12वें भाव में हुआ है। 12वें भाव को खर्च और नुकसान का भाव माना जाता है। ऐसे में इस दौरान आपको पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर ज्यादा से ज्यादा खर्च हो सकता है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। इसलिए अपने मन को शांत रखें।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2026: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बनेगा 5 राजयोग, इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत