Budhaditya Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दो दिन बाद यानी 16 मई को शनि जयंती को मनाई जा रही है। आपको बता दें कि इस दिन बुधादित्य राजयोग का प्रभाव कुछ राशियों को बेहद शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। यानी यह संयोग कई लोगों के जीवन में सकरात्मक बदलाव देने वाला रहेगा। इस समय आपको आय में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही साथ लंबे समय से रुके हुए कार्य गति पकड़ सकते हैं और कार्य में सफलता भी मिलने के योग बन रहे हैं।
कब बनेगा बुधादित्य राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 मई को सूर्य और बुध एक साथ वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। वृषभ राशि में सूर्य और बुध के आने से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि बुधादित्य राजयोग का प्रभाव शनि जयंती पर भी पड़ेगा। 16 मई के आसपास कई राशि के जातकों के लिए अनुकूल समय शुरू हो सकता है। साथ ही साथ यह प्रभाव 29 मई तक रहेगा। इस दौरान आप नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। यह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि आखिर शनि जयंती पर बुधादित्य राजयोग के रहने से किन-किन राशियों की किस्मत बदलने वाली है।
इन तीन राशियों की बदलेगी किस्मत
शनि जयंती पर बुधादित्य राजयोग का प्रभाव मिथुन, सिंह और कन्या राशि के जातकों पर पड़ेगा। इस दौरान करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी बदलने या फिर बेहतर ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं। साथ ही साथ कारोबार में जुड़े लोगों को अच्छा खासा मुनाफा देखने को मिल सकता है। इस दौरान इन तीनों राशि के जातकों के आय में भी वृद्धि हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2026: शनि जयंती पर शनि देव इन राशियों पर लुटाएंगे धन, मिलेगा इनका आशीर्वाद