Aaj Ka Rashifal: जुलाई का यह दिन कुछ खास संकेत लेकर आया है। आज ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति कुछ राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकती है। विशेषकर पांच राशियों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का पूर्ण फल मिलने की संभावना है, वहीं बाकी राशियों के लिए भी दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आइए जानते है आज का राशिफल...
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए परेशानियां लेकर आएगा। सोच समझकर खर्च करें। जिसने कभी आपको पैसे दिए थे, अब आपसे वापस मांग सकता है। अपने बॉस द्वारा सुपुर्द कार्यों को बहुत डेडीकेशन के साथ पूरा करें। बोलने में संयम बरतने की ज़रूरत है। पिता पक्ष से दिया गया सुझाव आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। ऊंचाई वाली जगहों पर जाना आपके लिए ख़तरनाक हो सकता है।
वृषभ राशि
आज सारा दिन आप मौज मस्ती में गुजारने वाले हैं और यह समय आप अपने दोस्तों संग बिताने वाले हैं। आपसी मतभेदों को बातचीत व शांतिपूर्ण तरीके से दूर करें। दान धर्म के कार्यों में शिरकत करेंगे। जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा के रास्ते बनेंगे व निरंतर विकास के अवसर मिलेंगे।
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेम प्रसंग और प्रगाढ़ होंगे। परिवार में किसी सदस्य की ओर से सुखद खबर मिलेगी। आज कोई बड़ा निवेश करने की संभावना है। जमीन जायदाद का काम करने वाले लोगों को बड़ी सफलता मिलने वाली है। मां से विनम्रतापूर्वक व्यवहार करें।
कर्क राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी काम के संदर्भ में जल्दबाजी ना करें। किसी मित्र के जरिए आपका स्वाभिमान आहत हो सकता है। अपने वर्तमान काम के प्रति दृढ़ रहें अन्यथा भविष्य में कुछ फैसलों के लिए खेद महसूस करेंगे। परिवार में किसी की बीमारी से खर्च व भाग-दौड़ बढ़ सकती है।
सिंह राशि
आज आपको सावधान रहने की ज़रूरत है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें। व्यापार करने वाले किसी के साथ साझेदारी न करें। अपने कार्यों को यथासमय पूरा करें। बिना सोचे समझे काम करने से बचें। यात्रा पर जाने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
कन्या राशि
आज आपका दिन आर्थिक रूप से कुछ ठीक नहीं गुजरेगा। किसी प्लॉन में बिना सोचे-समझे निवेश न करें। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होने के आसार है। अपने जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बीतेगा। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप बढ़ेगा। राजनीतिक लोगों की प्रतिष्ठा में और अधिक वृद्धि होगी। अपने घर के रिनोवेशन का काम शुरू करने का मन बनाएंगे।
तुला राशि
उलझन भरा दिन होगा आपका। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। किसी काम को अंजाम देने के लिए आत्मविश्वास बनाए रखें। पैतृक संपत्ति के संबंध में कोर्ट कचहरी के लिए भागदौड़ करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ संयमित व्यवहार करने की जरूरत है। बिना वजह क्रोध करने से बचें।
धनु राशि
आप मकान,जमीन या वाहन खरीद सकते हैं। पर अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। किसी रिश्तेदार से कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। कुंआरे लोगों को नया साथी मिल सकता है। किसी अनजान व्यक्ति से लेन देन करने से बचें।
मकर राशि
व्यावसायिक रूप से आज आपका दिन कुछ खास बेहतर नहीं रहेगा। आशा के अनुरूप लाभ न मिलने से मन में तनाव रहेगा। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण हो सकता है। यद्यपि जो लोग रोजगार की तलाश में हैं उन्हें अच्छी खबर मिलेगी। किसी नए काम को करने का मन बना सकते हैं। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
आज आपको आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें। शेयर मार्केट और सट्टेबाजी में निवेश करने वालों को लाभ होगा पर विशेषज्ञ की सलाह लें तो बेहतर होगा। संतान पक्ष से तनाव मिल सकता है। सुगमता से ऋण मिल सकेगा। मातृ पक्ष से कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।
मीन राशि
आज आपको अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखना होगा। खराब स्वास्थ्य की वजह से आप तनाव में रहेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें। जीवनसाथी से तालमेल बनाकर रखें। पूर्व में लिए गए किसी फैसले पर पछतावा होगा। धार्मिक कार्यों में शिरकत बढ़ेगी। चिंता मुक्त होकर धीरज व ध्यानपूर्वक अपना काम करें, सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें...Jaipur Bhuteshwar Mahadev: सावन में भूतेश्वर महादेव का विशेष महत्व, जानें इस मंदिर में किस चीज से करें शिवलिंग का अभिषेक