Today Horoscope : आज का दिन हर राशि के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आया है। मेष राशि वालों के लिए परिवार में खुशी और हंसी खुशी का माहौल रहेगा। जबकि वृषभ राशि के जातकों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते है आज का राशिफल...

मेष राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। किसी मेहमान के आने से परिवार में हंसी खुशी का माहौल रहेगा। अपने सहकर्मी की बात से आप आहत हो सकते हैं। यात्रा के दौरान किसी काम की जानकारी हासिल हो सकती है। कुछ विशिष्ट लोगों से मुलाकात संभव है। व्यापार में मुनाफा कमाएंगे। बचत करने पर आपका विशेष ध्यान रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होने के आसार हैं।

वृषभ राशि 

पूजा पाठ को लेकर आज के दिन आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की संभावना है। आज आपको आपके दोस्त और रिश्तेदारों का सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है और आपके घर का माहौल खुशियों से भरपूर रहेगा।

मिथुन राशि 

आज आपके लिए अपने खर्चों को नियंत्रित करना जरूरी रहेगा। व्यापार में प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए आप थोड़ी अधिक धनराशि खर्च कर सकते हैं। साथ ही, घर में नवीनीकरण या सुधार संबंधी काम भी शुरू हो सकता है। सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। पर आपको कर्ज लेने से बचना होगा।

कर्क राशि 

आज आपको सावधान रहने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाने की योजना है। आपकी आय में बढ़ोत्तरी होगी, क्योंकि आपको पैतृक संपत्ति मिलने के पूरे आसार हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। किसी सरकारी काम का तनाव आपको परेशान करेगा। अपने आस पास मौजूद दुश्मनों को पहचानने की जरूरत है नहीं तो आगे परेशानियां और बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि 

आज सारा दिन आप कोर्ट कचहरी के मामले को लेकर व्यस्त और परेशान रहेंगे। व्यावसायिक योजना में सफलता मिलेगी। करोबार में जोखिम लेने से बचें। शेयर मार्केट से जुड़े जातकों का दिन अच्छा रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। अपनी मां के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कन्या राशि 

आज आप अपने काम को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन अपनी सूझ बूझ से समस्या से उबर भी जाएंगे। आप अपनी आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास करेंगे। किसी नए काम से आपको लाभ मिलेगा। प्रापर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं इसलिए उससे संबंधित कागजातों पर ध्यान दें। घर के मामले में बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचें।

तुला राशि 

आज आपको हर काम में फूंक फूंक कर कदम रखने की जरूरत है। किसी काम की वजह से समस्या बढ़ सकती है। अपने काम पर ध्यान देने के लिए आलस्य त्यागना होगा। जोखिम लेने से बचें। विरोधी की बातों में कदापि न आएं। धर्म कर्म में खूब ध्यान देंगे। वाहन चलाने में सावधानी बरतें वरना चोटिल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि 

आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आपकी पुरानी परेशानियां खत्म होंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने की योजना बन सकती है। पानी वाली जगह पर जाने से बचें। राजनीतिक लोगों को भरपूर सम्मान मिलेगा।

धनु राशि 

आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। बुजुर्गों का अनुभव और मार्गदर्शन आपको लाभ पहुंचाएगा। खान पान में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। आपका व्यवहार आपको सम्मान दिलाएगा। साथ ही हर परिस्थिति में संयम और धैर्य बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। किसी खोई हुई वस्तु के फिर से मिलने की संभावना है। मन इधर उधर भटक सकता है।

मकर राशि 

आज आपका दिन बहुत अच्छा गुजरने वाला है। कहीं से धन प्राप्ति होगी। अपने व्यवहार में संयम बरतें। कानूनी मामले का निपटारा करने पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोग अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने का बुरा परिणाम भुगतना होगा। पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की जरूरत है।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन सुख समृद्धि से भरपूर होगा। आप अपने लिए जमीन, घर या वाहन खरीद सकते हैं। अपनी कारोबारी योजनाओं को अपने हिसाब से मैनेज करेंगे। साझेदारी में काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इसके लिए आपके बॉस का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से ख़ुश होने वाली खबर मिलेगी।

मीन राशि 

कारोबारी लोगों का दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। प्रेमी युगल को एक दूसरे का सहयोग करने की जरूरत है। संतान पक्ष को परीक्षा में सफलता मिलेगी। ईश्वर भक्ति में मन लगेगा। किसी से विवाद करने से बचें नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। किसी को उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

यह भी पढ़ें...Jaipur Govind Dev Ji Temple Guidelines: जयपुर जन्माष्टमी में भक्तों का नया ड्रेस कोड, हृदय व अस्थमा मरीज के लिए नई गाइडलाइन जारी