Nightlife In Udaipur: उदयपुर अपनी खूबसूरत झीलों की वजह से जाना जाता है। दिन के समय में तो यह जगमगाता रहता ही है लेकिन सूर्यास्त के बाद यहां की खूबसूरती देखते ही बनती है। अगर आप शाम के वक्त उदयपुर घूमने निकल रहे हैं तो यहां की नाइट लाइफ आपको खूबसूरत एहसास देगी। आज के इस लेख में हम आपके यहां की कुछ ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप जाकर नाइट लाइफ का आनंद ले सकते हैं।
फतेह सागर झील के किनारे सैर
अपनी यात्रा की शुरुआत फतेह सागर झील से करें। झील के किनारे टहलते वक्त आपको काफी सुखद एहसास होगा। झील में शहर की रोशनी के प्रतिबिंब आपको मनोरम दृश्य प्रदान करेंगे। आप यहां पर जादुई अनुभव के लिए नाव की सवारी भी कर सकते हैं।
सिटी पैलेस की शाही भव्यता
यह जगह राजपूत वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। रात होते ही यहां की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। यहां पर हर शाम साउंड और लाइट शो आयोजित किया जाता है। इन शो में मेवाड़ के इतिहास को दर्शाया जाता है।
मोती मगरी से पूरे शहर का मनोरम दृश्य
इसके बाद आप मोती मगरी की तरफ रुख कर सकते हैं। यह फतेहसागर झील के ऊपर एक पहाड़ी पर स्थित है। इसे पर्ल हिल के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर महाराणा प्रताप की चेतक के साथ एक भव्य प्रतिमा है। यहां भी रोजाना लाइट और साउंड शो आयोजित किए जाते हैं।
बड़ी झील पर खूबसूरत पल
भीड़ भाड़ से दूर शांति का अनुभव करने के लिए यह जगह काफी अच्छी है। यहां पर तीन खूबसूरत पत्थर की छतरियां है। शाम की सैर करने के लिए यह एक खूबसूरत जगह है फोटोग्राफरों को यह जगह काफी पसंद आएगी।
इसे भी पढ़े:- Rajasthan Desert: राजस्थान की इन जगहों पर नहीं है रेगिस्तान, झील और पहाड़ करते हैं पर्यटकों का स्वागत