Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान में तेजी से दिख रहा है। वहीं राज्य के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बीते दिन यानी गुरुवार को जयपुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे। वहीं अगर सीकर, अलवर और कोटपूतली की बात करें तो बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली। ऐसे में मौसम में ठंडक बढ़ गई है। वहीं बारिश की वजह से फसलों का नुकसान पहुंचाने की खबरें सामने आ रही है। वहीं जयपुर और उसके आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है। ऐसे में तापमान में भारी गिरावट हुई है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम सुहाना हो गया है।
आने वाले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं सुबह से हो रही बारिश के चलते आम लोगों का जनजीवन प्रभावित तो हो ही रहा है। साथ में किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बेमौसम बारिश होने से फसलों को भारी नुकसान पहुंच सकता है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हो गई है और ऐसे में फसलों की बर्बादी होने की संभावना बढ़ गई है। आज यानी शुक्रवार के दिन भी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: राजस्थान हाई कोर्ट ने स्टेनोग्राफर मेरिट लिस्ट को किया रद्द, जानिए क्या है वजह
जानें मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान
वहीं अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो अजमेर में 29.1 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 32.0 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 27.0 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 13.1 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 32.8 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 27.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 31.8 डिग्री सेल्सियस, डूंगरपुर में 30.9 डिग्री सेल्सियस, करौली में 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।