Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं बीते दिन यानी शुक्रवार को जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहे। बादलों के कारण लोगों को तेज गर्मी से काफी राहत मिली। ऐसे में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीट वेव से परेशान लोगों को फिलहाल राहत महसूस हो रही है।

कई हिस्सों में हल्की बारिश, बादल छाने की उम्मीद

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 10 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, बादल छाने और मौसम में बदलाव की संभावना है। शुक्रवार की बात करें तो राज्य के कई इलाकों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही।

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है, जिसके चलते बादल छाने के साथ बारिश होने की आशंका है। ऐसे में  मौसम विभाग द्वारा आज राज्य के 8 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

21 मार्च तक रह सकता है असर

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से सक्रिय होगा, जिसका असर लगभग 21 मार्च तक रह सकता है।

यह भी पढ़ें- Government Employees Leave: सरकारी विभागों में बढ़ेगा काम, 31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

तापमान में गिरावट आने की संभावना

मौसम में इस बदलाव के चलते तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। आशंका जताई जा रही है कि प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी और लू से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।