Rajasthan Weather: राज्य में भीषण गर्मी के बीच मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से लोगों के लाइफस्टाइल के साथ फसलों तक प्रभावित हो सकती है। वहीं राज्य में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है। जिसकी वजह से आंधी बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है। वहीं कई जिलों में तेज हवा के साथ मौसम अचानक से बिगड़ सकता है।आपकी जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि कुछ दिनों पहले तापमान में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हो रही थी। वहीं अब तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।

जिलों में आंधी बारिश की आशंका

जयपुर अजमेर सीकर चूरू दौसा समीर कई जिलों में आंधी बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं इन लोगों में तेज हवा चल सकती है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि कुछ जगह पर बिजली भी गिर सकती है। वहीं मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से काफी बदलाव हुआ है। ऐसे में बादल गरज चमक के साथ ओले भी गिर सकते हैं। मौसम के अचानक बदलाव से किसानों को चिंता सता रही है। ऐसे में किसानों को भारी नुकसान हो सकता है।

तापमान में तीन-चार दिन तक गिरावट हो सकती है

किसानों को सलाह है कि वे अपनी फसल की सुरक्षा के उपाय करें और आने वाले दिनों में सतर्क रहे । मौसम के बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। बताया जा रहा है कि तापमान में तीन-चार दिन तक  गिरावट हो सकती है। ऐसे में अब तापमान में गिरावट हो रही है। वहीं कई शहरों में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच चुका है। इस वजह से ही दिन में गर्मी और रात में ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग का कहना है आने वाले दिनों में आंधी बारिश हो सकती है। ऐसे में राज्य के कई हिस्सों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।