Water Supply: शहरवासियों को अगले दो दिनों तक पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। पाइपलाइन और फिल्टर प्लांट के रखरखाव कार्य के चलते 21 अप्रैल और 22 अप्रैल को पूरे शहर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। गर्मी के मौसम को देखते हुए जल संग्रहण और पाइपलाइनों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण नियमित सप्लाई बाधित होगी।

22 अप्रैल को होने वाली सप्लाई अब 23 अप्रैल को दी जाएगी

प्रभावित क्षेत्र (कायलाना, चौपासनी व सूरपुरा फिल्टर हाउस से जुड़े सभी इलाके) 21 अप्रैल को होने वाली पानी की सप्लाई अब 22 अप्रैल को दी जाएगी। 22 अप्रैल को होने वाली सप्लाई अब 23 अप्रैल को दी जाएगी।

जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी), जोधपुर के अधीक्षण अभियंता श्री राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामंड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्रों (सरस्वती नगर, कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टर, पाल बाइपास और शिल्पग्राम के आसपास के इलाकों) में 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक की जलापूर्ति सामान्य रहेगी। इन क्षेत्रों में 22 अप्रैल की सप्लाई अब 23 अप्रैल को दी जाएगी।

जलापूर्ति को भी आगे बढ़ाकर 24 अप्रैल को किया जाएगा

इसके अलावा, 23 अप्रैल को निर्धारित जलापूर्ति को भी आगे बढ़ाकर 24 अप्रैल को किया जाएगा। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उचित भंडारण कर लें और जल का सावधानीपूर्वक उपयोग करें, ताकि इस अस्थायी समस्या से निपटा जा सके।