Power Cut Update: प्रस्तावित री-नीट परीक्षा और प्रशासन शहरों के संग शिविरों को ध्यान में रखते हुए उदयपुर शहर के प्रमुख बाजारों में शनिवार को प्रस्तावित बिजली कटौती रद्द कर दी गई है। बिजली निगम द्वारा पहले जारी किए गए पावर कट शेड्यूल को अब कैंसिल कर दिया गया है, जिससे व्यापारियों और आमजन को राहत मिली है।
री-नीट परीक्षा और शिविरों के चलते बड़ा फैसला
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि री-नीट एग्जाम और प्रशासन शहरों के संग शिविरों के चलते आज उदयपुर शहर के बाजारों में आज बिजली कटौती नहीं होगी। बिजली निगम की ओर से शेड्यूल किए गए पावर कट को अब कैंसिल कर दिया गया है।बिजली निगम ने शुक्रवार की शाम को उदयपुर शहर के सूरजपोल, बापूबाजार सहित प्रमुख बाजारों में पावर कट का कार्यक्रम जारी किया था लेकिन विभाग की ओर से इसे कैंसिल करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- Jaipur Development Authority: ट्रैफिक को मिलेगी रफ्तार, जेडीए ने 100 फीट रोड से हटाए 34 अतिक्रमण
10 से 4 बजे तक प्रस्तावित बिजली कटौती रद्द
इसके तहत आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बापूबाजार, देहलीगेट, नेहरू बाजार, सूरजपोल, मुखर्जी चौक, गुलाबबाग, भटियानी चोहटा, उदियापोल, मेवाड़ मोटर्स लिंक रोड, सवेरा गली, कालाजी-गोराजी, कमलावाड़ी, लाल घाट, नावघाट, कसारों की ओल, मामाजी की हवेली और यूनिवर्सिटी रोड स्थित जय जिनेंद्र कॉम्प्लेक्स में बिजली बंद नहीं रहेगी।