rajasthanone Logo
Udaipur Old City Daily Water Supply: जलदाय विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत रोजाना तय समय पर पानी मिलेगा।ओल्ड सिटी के करीब 18 वार्डों में यह योजना शुरू की गई है।

Udaipur Old City Daily Water Supply : उदयपुर के ओल्ड सिटी इलाके के लोगों के लिए दीपावली से ठीक पहले राहत की खबर आई है। अब यहां हर दिन पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। पहले इस इलाके में एक दिन छोड़कर या कई बार दो-दो दिन के बाद पानी आता था, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब जलदाय विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत रोजाना तय समय पर पानी मिलेगा।

ओल्ड सिटी के करीब 18 वार्डों में यह योजना शुरू की गई है। जब उदयपुर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया था, तब 24 घंटे पानी देने का वादा किया गया था, जो अभी पूरी तरह लागू नहीं हो सका है।

हर वार्ड के लिए तय हुआ पानी सप्लाई का टाइम

•सुबह जलापूर्ति का समय

वार्ड 50 व 59 (अस्थल मंदिर, सूरजपोल, खटीकवाड़ा): सुबह 5 से 6:30 बजे

वार्ड 57, 59, 60 मंडी की नाल, भूपालवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बैंड गली, चौधरी गली : सुबह 6:30 से 8 बजे तक

वार्ड 50 व 59 (अमल का कांटा, खेरादीवाड़ा, मुखर्जी चौक): सुबह 8 से 9:30 बजे

वार्ड 50 (मेहता जी की बाड़ी): सुबह 5 से 6.30 बजे

वार्ड 49 व 59 (रावत बुक स्टोर से वुडलैंड बापूबाजार): सुबह 5 से 6:30 बजे

वार्ड 60 (रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, अवाड़ा चौक, धोलीबावड़ी) : सुबह 6:30 से 8 बजे

वार्ड 53 (कसारों की ओल, टिम्बा, घाणेराव घाटी): सुबह 10:40 से 12:10 बजे

वार्ड 5, 52, 55 (जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गडिया देवरा, नावघाट, पांडुवाड़ी, गणेशघाटी, नानीगली): सुबह 6:40 से 8:10 बजे

वार्ड 50 (कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी) : सुबह 9:30 से 10:45 बजे

वार्ड 49 व 60 (वुडलैंड बापूबाजार से देहलीगेट): सुबह 9:30 से 10:45 बजे

वार्ड 51 (हेलावाड़ी) : सुबह 6:40 से 8:10 बजे

वार्ड 13 (माछला मगरा): शाम 7 से 8 बजे

वार्ड 54, 58, 59 (कुम्हारवाड़ा, मुखर्जी चौक, इमली चौक, न्यारगरों का मोहल्ला, नायकवाड़ी, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भंजा घाटी): सुबह 4:30 से 6:40 बजे

वार्ड 54, 56, 57 (मेहताजी की खिड़की, मोती चौहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंघटवाड़ी, बापना गली, काजीवाड़ा, मोइयदपुरा, नजम मार्ग): सुबह 10:40 से 12:10 बजे

वार्ड 51 (रावजी का हाटा पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी-गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पीपलेश्वर, पासवान गली, नजर बाग): सुबह 9:10 से 10:40 बजे

वार्ड 5 और 55 (गोगावत वाड़ी, ईलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहितजी का खुर्रा, भैरूघाटी, बारी घाट) : सुबह 4:30 से 6:40 बजे

•दोपहर की जलापूर्ति का समय 

वार्ड 15 व 34 (सैफी कॉलोनी, किशनपोल, इंदिरा नगर बीड़ा): दोपहर 12 से 1:30 बजे

वार्ड 13 (खांजीपीर, खड़कजी का चौक, सालवी कॉलोनी, नूरी चौक, किशनपोल): दोपहर 1:30 से 3 बजे

वार्ड 34 (सर्वऋतु विलास, अग्रसेन-शिवाजी नगर, उदियापोल, कमलवाड़ी): दोपहर 3 से 4:30 बजे

वार्ड 52, 53 (वारियों व सोलंकियों की घाटी, ऊंटों का कारखाना, चिंतामन घाटी): दोपहर 3:10 से 4:40 बजे

वार्ड 50, 51 (गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कानजी का हाटा): दोपहर 1.40 से 3.10 बजे

वार्ड 54, 55 (करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गांगा गली): दोपहर 4:40 से 6:10 बजे

वार्ड 56 (सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, डाकोतवाड़ी, सुधारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, नयावाड़ा चौक): दोपहर 4:40 से 6:10 बजे

वार्ड 53 (पिछोली): दोपहर 1:40 से 3:10 बजे

वार्ड 34 (मोगरावाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर): दोपहर 4:30 से 6 बजे 

वार्ड 53, 58 (जड़ियों की ओल, भंडारियों का घाट, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भैरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमड़ों की सेहरी): दोपहर 3:10 से 4:40 बजे

वार्ड 57 (छोटा और बड़ा भोईवाड़ा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, कहार भोईवाड़ा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली) : दोपहर 12:10 से 1.40 बजे

•शाम की जलापूर्ति का समय 

वार्ड 12 (नागानगरी, हनुमान घाट, नागरवाड़ी, खोड़ी इमली, भींडर की हवेली, बागरों का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाड़ा गणेशजी, अमराई रोड) : शाम 7:40 से 9:10 बजे

वार्ड 55 (जाटवाड़ी, चित्तौड़ों का टिम्बा, कल्लेसात, इमलीघाट, पन्नाधाय मार्ग): शाम 7:40 से 9:10 बजे

यह भी पढ़ें...E-mobility Development: राजस्थान में बढ़ेंगे रोजगार और हरित परिवहन के अवसर, अलवर में लगेगी इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई

5379487