Train Cancelled: उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड के शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी काम किया जा रहा है। इसके चलते 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक उदयपुर-असारवा रूट पर आने-जाने वाली 5 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें 4 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। वहीं एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- अजमेर मंडल के उदयपुर सिटी-हिम्मतनगर रेलखंड पर शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
कोटा-असारवाः गाड़ी संख्या 19822 कोटा-असारवा ट्रेन 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को कोटा से चलेगी, लेकिन उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
असारवा-कोटाः गाड़ी संख्या 19821 असारवा-कोटा ट्रेन 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। असारवा-उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
कानपुर सेंट्रल-असारवाः गाड़ी संख्या 01905 कानपुर सेंट्रल-असारवा रेलसेवा 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को कानपुर सेंट्रल से चलेगी, लेकिन उदयपुर सिटी तक ही संचालित होगी। उदयपुर सिटी-असारवा के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
असारवा-कानपुर सेंट्रलः गाड़ी संख्या 01906 असारवा-कानपुर सेंट्रल ट्रेन 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को असारवा के बजाय उदयपुर सिटी से रवाना होगी। असारवा-उदयपुर सिटी के बीच यह ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी।
एक ट्रेन रीशेड्यूल
गाड़ी संख्या 69243 असारवा-चित्तौड़गढ़ ट्रेन 4 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को असारवा से निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी। इस तरह शामलाजी रोड स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य के कारण 28 सितंबर से 6 अक्टूबर तक कुल 5 ट्रेनों के संचालन पर असर रहेगा। इनमें 4 ट्रेनें आंशिक रद्द और एक ट्रेन रीशेड्यूल रहेगी।
रेलवे के इस बदलाव से इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और समय की जानकारी जांच लेने की सलाह दी गई है।