Railway Update: अजमेर-चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली-अंबाला रेलखंड पर तकनीकी कार्य की वजह से 31 मई से 6 जून के बीच रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान वंदे भारत और गरीब रथ एक्सप्रेस सहित 8 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जबकि 4 ट्रेनें पूरी तरह रद्द की गई हैं। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुर्दशन ने बताया कि दिल्ली-अंबाला सेक्शन में नए इंटरलॉकिंग पैनल और बाकी तकनीकी कार्यों के कारण यह ब्लॉक लिया जा रहा है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
अजमेर-चंडीगढ़ गरीब रथ एक्सप्रेस (12983) – 31 मई और 2 जून
चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस (12984) – 1 जून और 3 जून
अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20977) – 6 जून
चंडीगढ़-अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस (20978) – 6 जून
इन ट्रेनों के रूट बदले गए
अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12413) – 30 मई से 4 जून तक दिल्ली-शकरबस्ती-नजफगढ़-धुरी-लुधियाना रूट से चलेगी। इस दौरान करनाल और अंबाला स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।
जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस (12414) – 30 मई से 4 जून तक लुधियाना-धुरी-नजफगढ़-शकरबस्ती-दिल्ली रूट से संचालित होगी। इस दौरान अंबाला और करनाल में ठहराव नहीं रहेगा।
रेगुलेट और देरी से चलने वाली ट्रेनें:
कालका-भिवानी एक्सप्रेस (14796) – 6 जून को अंबाला स्टेशन पर लगभग 20 मिनट रोकी जाएगी।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन देरी से किया जाएगा।

ऐसे में यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।