Rajasthan Accident: कोटा भीलवाड़ा नेशनल हाईवे 27 पर बाइक सवार परिवार को ट्रेलर ने बुरी तरह कुचल दिया। जिसमें दो भाई एक और एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि चारों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। यह घटना बीती रात की है। यह हादसा बूंदी के डाबी इलाके में हुआ है। वहीं हादसे के बाद परिवार वालों के साथ भीड़ जुट गई और लोगों ने हाइवे को जाम कर दिया। डाबी थाने के एसएचओ हेमराज शर्मा ने बताया कि मदन बंजारा अपनी बेटी सुमन, बेटे अंकित और भतीजे कारण के साथ पराणां गांव से डाबी की तरफ जा रहे थे। इनमें से एक व्यक्ति बीमार था, जिसको दिखाने के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे। वहीं इसी दौरान थाना क्षेत्र में दूधी कुड़ी कट पर बिजोलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर ने उनके भाई को जोरदार टक्कर मार दी। 

तीन बच्चों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर दूर तक घसीटते हुए चले गए जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी की आयु 8 से 10 साल के बीच थी। वहीं मदन बंजारा गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं हादसे के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस द्वारा ट्रेलर को कब्जे में ले लिया गया है और रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है।

परिजनों ने मौके पर पहुंच कर काफी हंगामा मचाया

पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे के बाद परिजनों ने मौके पर पहुंच कर काफी हंगामा मचाया और गुस्से में आकर हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। वहीं लोग मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। ऐसे में लोगों ने शव को उठाने से भी मना कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।