Rajasthan News: जयपुर दिल्ली हाईवे पर ईद की रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ ही एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। आपको बता दें कि यह हादसा चंदवाजी क्षेत्र में ताला मोड़ स्थित लवाना पुलिया के पास देर शाम में हुआ है। यह हादसा इतना खतरनाक था कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक बाइक पर चार युवक सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

घायल युवक को पहुंचाया गया अस्पताल

आपको बता दें कि टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक सवार चारों युवक सड़क से दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल भी हो गए। जब हादसे की सूचना मिली तो चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया।

जयपुर दिल्ली हाईवे पर गांव वालों ने किया जाम

चारों घायल युवकों को अस्पताल में ले जाने के बाद डॉक्टर ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनकी पहचान मुस्तकीम शाह, अब्दुल मलिक और साहिल के रूप में हुआ। चौथा जो युवक था उसका नाम सरफराज था जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद उस युवक की हालत में सुधार हुआ और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला और भारी भीड़ भी जमा हो गई। जिससे जयपुर दिल्ली हाईवे पर कुछ यातायात बाधित भी हो गया।

मौके पर पहुंच कर पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित

आपको बता दें कि जब लोगों ने हाईवे जाम किया तो मौके पर पुलिस ने पहुंच कर भीड़ को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू रूप से शुरू करवाया। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर लिया है और सारे मामले की जांच भी शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें- Rajasthan Railway: स्टेशन पर इंस्टॉल होगा AI और QR कोड सिस्टम, रखी जाएगी हर कोने की निगरानी