rajasthanone Logo
Rajasthan Police: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। वहीं कोटा से 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। बताया जा रहा है कि सभी की नेपाल भागने की साजिश थी।

Rajasthan Police: मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में राजस्थान पुलिस ने सोमवार सुबह 10:30 बजे 3 आरोपियों को कोटा से पकड़ लिया है। सभी आरोपी पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से जयपुर जाना चाहते थे। इसके बाद इनका प्लान बस से दिल्ली के रास्ते नेपाल भागना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें कोटा रेलवे स्टेशन पर ही पकड़ लिया है।

कोटा स्टेशन पर पुलिस ने बिगाड़ा प्लान

एसपी कोटा, तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 'मुंबई पुलिस से सूचना मिलने के बाद कोटा पुलिस ने महज 15 मिनट में ट्रेन की तलाशी लेकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने कॉन्ट्रैक्ट दिया था। 3 संदिग्धों में से 2 हरियाणा और एक बिहार का रहने वाला है। टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी है।

आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा

इसके साथ उन्होंने बताया कि कल टाइगर पर हमला हुआ था। हमें इसके बारे में आज मुंबई पुलिस से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा था तीनों ट्रेन से कोटा पहुंचने वाले हैं। जैसे ही हमें पता चला हमने सिर्फ 15 मिनट में पूरी ट्रेन की जांच की और इस दौरान हमने तीनों को पकड़ लिया। वहीं आरोपियों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई मुंबई पुलिस द्वारा की जाएगी।

5379487