Rajasthan Airport News: राजस्थान के एयरपोर्ट्स पर 29 मार्च से समर फ्लाइट शेड्यूल लागू होने जा रहा है। नए शेड्यूल के चलते प्रदेश के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों की संख्या में कमी आने की संभावना है। सबसे ज्यादा असर जैसलमेर एयरपोर्ट पर देखने को मिल सकता है, जहां से कई फ्लाइट्स बंद होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं जोधपुर और उदयपुर एयरपोर्ट पर भी उड़ानों में कटौती हो सकती है।

29 मार्च से लागू होगा समर शेड्यूल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ सालों से लगातार अप्रैल से सितंबर के बीच जैसलमेर एयरपोर्ट से नियमित फ्लाइट संचालन बंद हो जाता है। इसी को देखते हुए इस बार भी 29 मार्च से समर शेड्यूल लागू कर दिया जाएगा। यहां से एक भी फ्लाइट संचालित नहीं होने की आशंका है। वहीं वर्तमान में जैसलमेर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु के लिए हर रोज से फ्लाइट उड़ती हैं लेकिन 28 मार्च के बाद भी सभी उड़ाने बंद हो सकती हैं।

गर्मियों में भी नियमित फ्लाइट्स की संचालन की मांग

फ्लाइट में कमी का असर सिर्फ जैसलमेर तक ही नहीं बल्कि उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और जयपुर एयरपोर्ट तक देखने को मिल सकता है। गर्मियों में टूरिस्ट की गतिविधियां कम हो जाती हैं इस वजह से एयरलाइंस उड़ान की संख्या कम कर देती है। वहीं जैसलमेर के व्यापारिक संगठनों ने गर्मियों में भी नियमित फ्लाइट्स की संचालन की मांग को लेकर एयरलाइंस और एयरपोर्ट अथॉरिटी को लेटर लिखे हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। वहीं आपको बताते चलें कि अभी फाइनल रूप से डीसीएजी की तरफ से समर शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
इन फ्लाइट्स के बंद होने की संभावना

आईएक्स-1864 – जैसलमेर से दिल्ली (सुबह 10:30 बजे)

6E-6143 – जैसलमेर से मुंबई (सुबह 11:00 बजे)

6E-7677 – जैसलमेर से जयपुर (दोपहर 11:25 बजे)

6E-6509 – जैसलमेर से दिल्ली (दोपहर 2:55 बजे)

एआई-184 – जैसलमेर से दिल्ली (दोपहर 3:40 बजे)

6E-6838 – जैसलमेर से बेंगलुरु (शाम 4:35 बजे)