Gold-Silver Update:अमेरिकी डॉलर कमजोर होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार मे कीमत में उछाल जारी रहने से शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 2,500 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 2,300 रुपए प्रति दस ग्राम और महंगा हो गया। चांदी 6,500 रुपए प्रति किलोग्राम चढ़ गई। पिछले दो दिन के दौरान चांदी में 17 हजार रुपए किलो से अधिक की तेजी आ चुकी है।
दो दिन में चांदी 17 हजार रुपये से ज्यादा महंगी
अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अक्टूबर डिलीवरी सोना 76.30 डॉलर बढ़कर 4,647.70 डॉलर तथा सितंबर डिलीवरी चांदी 1.090 डॉलर की तेजी से 69.195 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रही थी। जयपुर के भावः चांदी (999) 251.5 रुपए प्रति ग्राम। सोना स्टैंडर्ड 16,350, 22 कैरेट सोना जेवराती 14,880, 18 कैरेट जेवराती सोना 12,750 अऔर 14 कैरेट जेवराती सोना 10,140 रुपए प्रति ग्राम।
यह भी पढ़ें- School News: स्कूल में बिना अनुमति फोटो-वीडियो बनाया तो तुरंत देनी होगी सूचना, रोजाना रिपोर्ट भेजने के आदेश
चांदी के भाव ने मचाई हलचल
सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी के बीच आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और अमेरिकी डॉलर की स्थिति पर सर्राफा बाजार की नजर रहेगी।