Sikar Sewerage Project: शहर के शास्त्री नगर, रामपुरा रोड, धोद रोड, कंवरपुरा रोड और पालवास रोड क्षेत्र में लंबे समय से चल रही सीवरेज परियोजना अब अपने अंतिम चरण में है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सालासर रोड पर एक्सीलेंस कॉलेज के पास अमृत योजना 2.0 के तहत बन रहे 6 एमएलडी एसटीपी को इसी माह के आखिर तक शुरू कर दिया जाएगा। वहीं इसके चालू होने के बाद शहर की करीब 85 हजार आबादी आधुनिक सीवरेज व्यवस्था का सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि 12297 सीवरेज कनेक्शनों को जोड़ा जाएगा। विभाग के अनुसार परियोजना का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। 

सीकर में जल्द शुरू होगी आधुनिक एसटीपी

मिली जानकारी के मुताबिक अब केवल 900 एमएम व्यास की 1037.23 मीटर लंबी सीवर लाइन और उससे जुड़े चैंबरों का काम बाकी है। इस कार्य के पूरा होते ही एसटीपी का ट्रायल रन होगा और उसके तुरंत बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रोजेक्ट के इस अंतिम हिस्से पर करीब 7.50 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना का कार्य अब अपने अंतिम चरण में है। साइट पर काम युद्धस्तर पर चल रहा है और तय समय सीमा में इसे शुरू करने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इसी महीने के आखिरी तक एसटीपी शुरू हो जाएगी, जिससे शहर की एक बड़ी आबादी को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Electricity Power Cut: आज इन इलाकों में 9 घंटे तक नहीं आएगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट

एसटीपी शुरू होने के बाद क्षेत्र का गंदा पानी वैज्ञानिक तरीके से उपचारित (ट्रीट) होगा। इससे सीवर ओवरफ्लो, गंदे पानी की निकासी और बरसात के दिनों में होने वाले जलभराव जैसी गंभीर समस्याओं में काफी कमी आएगी। इसके साथ ही शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में शहरी सीवर व ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह बिगड़ा हुआ है और लंबे समय से पूरा शहर खुदा पड़ा है, जिससे जनता परेशान है। एसटीपी के शुरू होने से नानी बीड़ क्षेत्र में गंदे पानी की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलेगी।