Sikar Crime News: सीकर से बहुत ही दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने 27 साल के युवती से अपने सरकारी आवास पर दुष्कर्म जैसे घिनौने वारदात को अंजाम दिया।  इसका विरोध करने पर उसने युवती को जान से मारने की धमकी दी। आपको बता दें कि युवती ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

सरकारी आवास में दुष्कर्म का आरोप

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने सोमवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी। जून महीने में आरोपी उसे मिलने और चाय पिलाने के बहाने अपने रेलवे क्वार्टर पर लेकर गया था। इसी दौरान उसने रेप किया। वारदात के बाद युवती को जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे कर्मचारी पहले से HIV पॉजिटिव है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपनी जांच करवाई। गनीमत यह रही कि पीड़िता की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे उसने राहत की सांस ली।

 पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस केस की जांच डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी कर्मचारी से पूछताछ और सबूत जुटाने में जुटी है।