Sikar Missing Case: सीकर जिले में दो युवती के लापता होने की खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अलग-अलग थाना क्षेत्र में सामने आए इन मामलों ने परिजनों की चिंता को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि पहला मामला है जहां एक युवती परीक्षा देने के लिए गई और वापस घर नहीं लौटी। वहीं दूसरे मामले में पता चला है कि युवति गांव जाने का कहकर घर से निकली लेकिन वापस घर नहीं पहुंची। फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और युक्तियां को तलाश में जुटी हुई है।

18 साल की युवति परीक्षा देने के लिए गई थी

पहले मामले की बात करें तो 18 साल की युवति परीक्षा देने के लिए गई थी, जो वापस घर नहीं लौट कर आई। युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। यह मामला 11 फरवरी का है। जब सुबह 6:00 बजे भाई अपनी बहन को परीक्षा दिलाने के लिए कॉलेज के गेट पर छोड़कर आया था। परीक्षा होने के बाद जब बहन घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों ने कॉलेज और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन युवती का कोई भी पता नहीं चला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

बेटी दूसरे गांव जाने के लिए घर से बाहर निकली

वहीं दूसरे मामले की बात करें तो 21 साल की युवती के पिता ने बताया कि सुबह लगभग 10:00 बजे उनकी बेटी दूसरे गांव जाने के लिए घर से बाहर निकली थी। न तो वह उस गांव पहुंची और न ही वह घर वापस लौट कर आई। पिता को एक युवक पर शक है जो उनकी बेटी को अपने साथ लेकर जा सकता है। फिलहाल पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और इससे जुड़े सुरागों की जांच में छुट्टी हुई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि दोनों युवती को जल्द से जल्द ढूंढ कर लाया जाएगा। फिलहाल पुलिस सारे पहलुओं की जांच कर रही है।