Surwal Dam: सवाई माधोपुर के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सुरवाल बांध से नहरों में रबी फसल की सिंचाई के लिए शनिवार को पानी छोड़ दिया गया है। बता दें कि इस छोड़े गये पाने से करीब 8 हजार किसान परिवारों को फायदा मिलेगा। इसी के साथ हजारों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई हो सकेगी।
दरअसल, शनिवार को पूजा-अर्चना के बाद अधिकारियों ने नहरों के गेट खोलकर पानी छोड़ दिया। बांध में फिलहाल 11 फीट 11 इंच पानी उपलब्ध है। इसकी कुल भराव क्षमता 917.80 मिलियन घन फीट है। इस परियोजना से 22 गांवों की करीब 4 हजार आठ सौ सैंतालीस हेक्टेयर जमीन को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। साथ ही करीब 8 हजार किसान परिवार और तिरासी हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
बांध से एक मुख्य और पांच छोटी नहरें निकाली गई हैं, जिनकी कुल लंबाई करीब तैंतालीस किलोमीटर है। सुरवाल बांध का निर्माण साल एक हज़ार नौ सौ चौवन में पूरा हुआ था। यह जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है।
इन गांवो को मिलेगा फायदा
इस परियोजना के संचालन से रबी की फसलों को फयादा मिलेगा। इसी के साथ परियोजना से सूरवाल, महू अजनोटी, नींदड़ा, श्यामोता, मैनपुरा, कौशाली, भैंसखेड़ा, पढ़ाना, गोगोर, जटवाड़ा कलां, खाट खुर्द, धनोली, गोठड़ा, दोबड़ा कलां, दुब्बी खुर्द, कांसीर, जड़ावता, खाटकलां, चकेरी और दुब्बी बनास गांवों के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपब्ध होगा।
1954 में पुरी हुई थी परियोजना
सूरवाल बांध का निर्माण 1954 में पुरा हुआ था। यह बांध जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर सूरवाल गांव के पास गंभीर नदी पर स्थित है। इस बांध की लंबाई 4200 मीटर है। इसमें 240 मीटर लंबा अतिरिक्त पानी निकासी मार्ग और एक जल निकासी द्वार बना हुआ है। मुख्य नहर की लंबाई 20.33 किलोमीटर है, जबकि पांच छोटी नहरों की लंबाई 22.89 किलोमीटर है।