Answer Key 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा-2025 के पांच विषयों की मॉडल आंसर पर अभ्यर्थी आज से आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। आपको बता दें कि आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 की रात 12 बजे तय की गई है। इसमें सहायक निदेशक डीएनए डिवीजन, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- केमिस्ट्री, नारकोटिक्स डिवीजन, फिजिक्स, टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन के सब्जेक्ट शामिल हैं। वहीं, आयोग के मुख्य एग्जाम कंट्रोलर (आईएएस) आशुतोष गुप्ता ने बताया- कैंडिडेट्स 10 नवंबर 2026 को रात 12 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाईन दर्ज करवा सकता है।
जानें आवेदन का तरीका और जरूरी नियम
आयोग के मुताबिक, अभ्यर्थियों को मॉडल प्रश्न-पत्र में दिए गए प्रश्नों के क्रम के अनुसार ही आपत्तियां दर्ज करानी होंगी। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर मॉडल प्रश्न-पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। बता दें कि आपत्ति दर्ज करते समय अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न के समर्थन में प्रामाणिक (स्टैंडर्ड एवं ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। अभ्यर्थी स्वयं ही आपत्ति दर्ज करा सकेंगे, किसी अन्य व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
प्रत्येक सवाल पर देने होंगे 100 रुपये
हरएक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपए देने होंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा। यहां संबंधित परीक्षा के लिंक पर उपलब्ध 'क्वेश्चन ऑब्जेक्शन' विकल्प के जरिए आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी। अभ्यर्थी आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या रिक्रूटमेंट पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से स्वयं कर सकते हैं। साथ ही आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्ति शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क जमा नहीं कराने पर आपत्ति स्वीकार नहीं होगी। आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
तकनीकी समस्या यहां संपर्क कर सकते हैं
- ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने में किसी प्रकार की तकनीकी परेशानी होने पर अभ्यर्थी आयोग के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
- ई-मेल: recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in
- फोन नंबर: 9352323625
- वैकल्पिक नंबर: 7340557555
- महत्वपूर्ण तारीख: 10 नवंबर 2026 (रात 12 बजे तक)