Rajasthan Unique Place: यूं तो आपने राजस्थान की कई जगह के बारे में सुना होगा जो काफी खूबसूरत और ऐतिहासिक हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी जगह के बारे में जिसका नाम एक डिश पर रखा हुआ है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के उदयपुर में स्थित रायता हिल्स की। आईए जानते हैं क्या है यहां की खास बात। 

कहां है रायता हिल्स 

यह जगह उदयपुर में है। राजस्थान की सबसे रोमांटिक और प्राचीन जगह में से एक यह जगह टूरिस्ट लोगों को काफी आकर्षित करती है। इस जगह मात्र डेढ़ सौ के करीब ही घर हैं और आबादी भी सिर्फ  650 होगी। यहां के नेचुरल सुंदरता और हरी भरी घाटियां पर्यटकों को काफी पसंद आती हैं और आकर्षित करती हैं। यह जगह उदयपुर से थोड़ी ही दूरी पर है। 

कैसे पड़ा नाम 

इन हिल्स का नाम रायता ही है। यहां मौसम हमेशा ठंडा रहता है। खासकर बारिश के दौरान यह जगह काफी हरी भरी हो जाती है। प्रकृति की सुंदरता को चाहने वाले लोगों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं होगी। यह जगह इतनी ऊंची है कि यहां से आपको पूरा उदयपुर दिख जाएगा।

यह जगह और भी लुभावनी नजर आती है जब सूरज ढलने लगता है। लोग यहां पर सूर्यास्त देखने के लिए बड़ी दूर-दूर से आते हैं। सूर्यास्त के समय यहां यहां की पहाड़ियां सोने के रंग में डूब जाती हैं। यह जगह पिकनिक स्पॉट के लिए परफेक्ट है। आप यहां पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक अच्छा समय बिता सकते हैं। 

आपको बता दे कि यहां पर कपल्स रोमांटिक फोटोशूट के लिए भी आते हैं क्योंकि यह जगह काफी शांत है। अगर आपको नेचर का और भी मजा लेना है तो आप यहां बाइक से भी आ सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूटी भी रेंट पर ले सकते हैं। आपको बता दे की जब आप रायता हिल्स से होते हुए उदयपुर वापस आएंगे तो बड़ी लेक जरूर देखिएगा।

ये भी पढ़ें:- Rajasthan Coin Museum: राजस्थान के एक मात्र सिक्कों का म्यूजियम, जहां मौजूद हैं 185 देशों के 10 हजार से अधिक प्राचीन सिक्के