RAS Result 2024: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा-2024 के परिणाम में इस बार बाड़मेर के दिनेश विश्नोई ने टॉप कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि पिछली परीक्षा में उन्होंने 57वीं रैंक प्राप्त की थी और वर्तमान में वे आरपीएस की ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस उपलब्धि से उनके जिले सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। वदूसरे स्थान पर जैसलमेर के वीरेंद्र चारण रहे हैं, जो एक हेड कॉन्स्टेबल के बेटे हैं और वर्तमान में तहसीलदार के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, बीकानेर के विकास ने पांचवीं रैंक हासिल करने के बावजूद भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है। 

शालू कस्वा उम्र 23 साल पहले ही प्रयास में आरएएस बनीं

वहीं तीसरे स्थान की बात करें तो श्रीगंगानगर की शालू कस्वा उम्र 23 साल पहले ही प्रयास में आरएएस बन गई हैं। शालू के पिता किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयोग ने शनिवार सुबह कुल 2391 कैंडिडेट्स की मेरिट लिस्ट जारी की है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए 17 अप्रैल को इंटरव्यू खत्म हुए थे।

यह भी पढ़ें- गुलाबी नगरी को चमकाने के लिए निगम ने चलाया सफाई सेवा अभिया, सफाई के लिए उतरे 9 हजार सफाईकर्मी

इस बार के परिणाम में सीमावर्ती जिलों के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें एक बाड़मेर, दो-दो बालोतरा और बीकानेर से हैं। वहीं जैसलमेर, अनूपगढ़ से एक-एक कैंडिडेट का सिलेक्शन हुआ है। आपको बता दें  कि सबसे ज्यादा तीन-तीन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन जयपुर और जोधपुर से हुआ है। प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाके डूंगरपुर और प्रतापगढ़ से भी एक-एक कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं।

10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड

आयोग के मुताबिक कुल 10 कैंडिडेट्स का रिजल्ट होल्ड पर है। इनमें 5 का परिणाम सील्ड कवर में है। तीन कैंडिडेट्स का परिणा कोर्ट में मामला होने के कारण रोका है। दो कैंडिडेट के रिजल्ट को रोकने का कारण आयोग ने नहीं बताया है। इस बार भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह रही कि वैकेंसी जारी होने से लेकर अंतिम परिणाम तक केवल 1 साल 7 महीने और 17 दिन का समय लगा। वहीं जल्द ही प्रदेश को 1096 नए प्रशासनिक अधिकारी मिलेंगे। इसमें राज्य सेवा के 428 और अधीनस्थ सेवा के 668 अफसर होंगे।