Rajasthani Missi Roti: राजस्थानी मिस्सी रोटी यह सिर्फ स्वाद में लजीज नहीं होता है, इसके अलावा यह कई बिमारियों से भी बचाने में मदद करता है। वहीं ज्यादातर लोग इसे खाने के लिए ढाबों पर जाते हैं। आपको बता दें कि यह घर पर आसानी से बनाई जा सकती है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में घर पर ही मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपी बताएंगे। तो चलिए जानते हैं मिस्सी रोटी बनाने की रेसिपीा।
समाग्री
.गेहूं का आटा
.चने का आटा
. मैदा
.हल्दी पाउडर
. मिर्ची पाउडर
. कसूरी मेथी
. अजवाइन
. अदरक
. हरी मिर्च
. सरसों तेल या घी
.प्याज
. जीरा
विधि
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल में 1 कप चने का आटा, गेहूं का आटा ½ कप, मैदा ½ कप, कॉर्नस्टार्च ¼ कप , हल्दी पाउडर,लाल मिर्च पाउडर ,नमक स्वादनुसार, सरसों तेल 2 चम्मच,कसूरी मेथी, अजवायन ½ चम्मच, अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च और प्याज इन सभी को डालकर पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें।
- इसके बाद सूती कपड़े से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।
- तय समय के बाद मिस्सी रोटी को तवे पर अच्छे तरह से डालें और दोनों तरफ से अच्छे तरीके से सेंक लें।
अब आपका मिस्सी रोटी तैयार है इसे आप चटनी, दही या सब्जी के साथ सर्व करें।