Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में मई के महीने में लोग अब बारिश से परेशान हैं। राजस्थान मौसम विभाग ने कोटा, भरतपुर, उदयपुर और जयपुर संभाग के साथ ही साथ उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। साथ ही अगले 3 से 4 दिनों में मौसम विभाग की कई तरह की गतिविधियों में कमी आने के संकेत भी बताया है। आपको बता दें कि राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आंधी-बारिश का असर घट सकता है लेकिन उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम स्तर की आंधी और बारिश जारी रह सकता है।
अगले 4 दिनों में बढ़ सकता है तापमान
मौसम विभाग ने राजस्थान के तापमान को लेकर भविष्यावाणी की है। विभाग ने कहा है कि तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने वाला है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।
3 दिन बाद शुरू होगा हीटवेव
राजस्थान मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन दिन यानी 9 मई से सीमार्वती इलाकों में एक नया हीटवेव का दौर शुरू हो सकता है। आपको बता दें कि 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमार्वती क्षेत्रों में अधिकतम तापममान 45 से 46 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
राजस्थान मौसम विभाग ने पाली, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर तथा डूंगरपुर जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दें कि राज्य के कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी प्रति घंटे से चलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही ओलावृष्टि, वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan Fire News: उदयपुर के खेरवाड़ा में भीषण आग, 3 दमकलें जुटीं फिर भी घंटों धधकता रहा गोदाम