Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम विभाग ने आज फिर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है तो कई जिलों में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है।
इन जिलों में है ऑरेंज अलर्ट
जयपुर मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कुछ जिलों जैसे, जैसलमेर, फलोदी, जोधपुर, बीकानेर, नागौर, अजमेर, श्रीगंगानगर, पाली और हनुमानगढ़ में ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कहीं पर मेघगर्जन के साथ ही साथ आकाशीय बिजली चमकने जैसी स्थिति बन सकती है। वहीं मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान 40-50km/h की रफ्तार से हवाएं भी चलने वाली है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर ओले गिरने के लिए भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने जारी किया इन जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाने ने हनुमानगढ़, जालौर, बाड़मेर, सिरोही, झुंझुनू , टोंक, भीलवाड़ा, अलवर ,दौसा, जयपुर, भरतपुर करौली, धौलपुर, सीकर, बूंदी, भीलवाड़, बारां और कोटा में येलो अलर्ट जारी किया है। इन छात्रों में माध्यम से हल्की बारिश ज्यादा हो सकती है साथ ही साथ बिजली चमकने और 20स 30 किलोमीटर प्रति घंटा माध्यम हवाएं भी चल सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि इन छात्रों में मेघ गर्जन के साथ में ओले भी गिर सकते हैं।
मौसम विभाग ने आम लोगों को किया अलर्ट
मौसम विभाग ने इन इलाकों में आम लोगों को खासकर किसानों और खुले में काम के रहे मजदूरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। जिन इलाकों में ऑरेज अलर्ट जारी है उन इलाकों में मेघगर्जन के समय किसान और आम जन किसी सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। पेड़ के नीचे न खड़े रहे। साथ ही साथ किसी विद्युत उपकरण को प्लग से निकाल दें, वरना शार्टसर्किट हो सकता है।