Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा खासतौर पर जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, कोटा और बूंदी के लिए अलग से चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि इन क्षेत्रों में दोपहर के बाद 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं  धूलभरी आंधी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ घंटों में बादल छाने के साथ बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विभाग द्वारा लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाहर जाने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास न खड़े हों। साथ ही किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की गई है कि वे अपने खेतों में खास सावधानी बरतें। फसलों को खूली जगह पर न रखें, मंडियों में अनाज को तिरपाल से ढककर रखें।

यह भी पढ़ें- Aadhaar Card Update: आधार कार्ड बनवाना और अपडेट कराना हुआ आसान, उदयपुर में खुला नया आधार सेवा केंद्र 

लोगों को भीषण गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिली

वहीं, लोगों को भीषण गर्मी और लू से फिलहाल राहत मिल गई है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी मौसम कुछ इसी तरह बना रहने की उम्मीद है। पश्चिमी राजस्थान की बात करें तो जोधपुर और बीकानेर संभागों में भी मौसम के मिजाज काफी बदले हुए हैं। जैसलमेर, फलोदी और बाड़मेर में तेज हवाएं चलने की आशंका है।