Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम अपना रूप बदलेगा। आने वाले दिनों में मौसम का असर आम लोगों पर देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग अगले दो दिनों में यानि 24 मार्च से लेकर 26 मार्च के बीच राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जारी किया है। बारिश होने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ने की संभावना है। खासकर उन इलाकों में जहां पहले से ही तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है।

आज इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ हिस्से जैसे जयपुर, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर,जोधपुर, भीलवाड़ा और बूंदी के साथ कोटा व सीकर भी शामिल है। इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही साथ मौसम में ठंडक भी बढ़ सकती है।

जयपुर की तापमान में हो सकती है गिरावट

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राजधानी जयपुर की अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है वही न्यूनतम तापमान कम से कम 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस तरह तापमान में उतार चढ़ाव बदलते मौसम को साफ दर्शाता है।

आने वाले दिनों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिससे बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव देखने को मिलेगा । इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में हल्की बादल भी छाए रहेंगे।

26 और 27 को भी कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 26 और 27 मार्च को भी राजस्थान के पूर्वी और उत्तरी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बारिश किसानों और दैनिक काम करने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।