Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम अपना तांडव दिखा रहा है। हर दिन एक भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 19 जिलों में भयंकर तूफान का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में धूल धाकड़ का डबल अटैक होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, भरतपुर, सवाई माधोपुर, अलवर, करौली, धौलपुर और आस पास के इलाकों में कही तेज बारिश तो कही मेघगर्जन के साथ आंधी तूफान की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने इन जिलों में ऑरेज अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम विभाग ने इन इलाकों के अलावा, बीकानेर, कोटा, जयपुर शहर, हनुमानगढ़, जोधपुर, झालावाड़, उदयपुर, बूंदी, बारां, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और इनके आस पास के इलाकों में भी आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही साथ हल्की बारिश और कहीं कहीं पर तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है।

राजस्थान के पूर्वी व मध्य भागों में बदलेगा मौसम का मिजाज

राजस्थान के पूर्वी और मध्य भागों को लेकर मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में अचानक मौसम का मिजाज बदलने का अनुमान लगाया है। खासकर अलवर, सवाई माधोपुर, भरतपुर, धौलपुर, और करौली में तेज आंधी और बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इन इलाकों में खड़ी फसलें, बागानों और पशुधन को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने सतर्क रहने की दी सलाह

मौसम विभाग ने आम लोगों को खासकर किसानों। दोपहिया वाहन चलाने और खुले में काम करने वाले मजदूरों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग ने कहा है कि मेघगर्जन के दौरान कोई भी पेड़ के नीचे न खड़ा हो, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और बिजली के उपकरण का प्लग निकल दें। ताकि किसी भी प्रकार का कोई भी नुकसान न हो।