Rajasthan Weather: राजस्थान में गर्मी के बीच मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। बीते दिन यानी शुक्रवार को राजस्थान के कई शहरों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में लोगों को लू से राहत मिलती हुई दिखी है। वहीं, मौसम विभाग ने 6 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 18 मई से गर्मी और ज्यादा हो सकती है। वहीं, पश्चिमी जिलों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

तापमान में गिरावट देखने को मिली

वहीं, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले काफी कम रहा है।

यह भी पढ़ें- Water Supply: जोधपुर में जल संकट की चेतावनी, फिल्टर प्लांट में मेंटेनेंस के चलते कई इलाकों में पानी सप्लाई बंद

वहीं, अगर बीते दिन की बात करें तो मौसम साफ रहा। कई जगह तापमान में गिरावट देखी गई। इसके साथ ही फलोदी में 44.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर की बात करें तो वहां का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले कम रहा। वहीं, हल्की धूप और शाम के समय चलने वाली हवाओं के कारण मौसम काफी हद तक सुहावना रहा।