Rajasthan Weather: राज्य में आज मौसम मेघगर्जन रहने की आशंका जताई जा रही है। आपको बता दें कि बीकानेर संभाग की कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की आशंका है। वहीं, जयपुर समेत कई इलाकों में मौसम खुशगवार रहने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ जिलों में एक बार फिर बारिश देखने को मिल सकती है।
जानें किन जिलों में होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 11 अक्टूबर यानी रविवार को बीकानेर संभाग में हल्की-हल्की बारिश देखने को मिली थी। श्रीगंगानगर के करणपुर में सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई, जहां 20 एमएम बारिश हुई। वहीं, फलोदी में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश होने के बाद भी कई जगहों पर अभी भी गर्मी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के मध्य हिस्से से बने परिसंचरण तंत्र और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं, अरब सागर से आ रही नमी भी इसके पीछे का कारण हो सकती है।
इसके साथ ही आपको बता दें कि 13 और 14 अक्टूबर को बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू और सीकर में हल्की बारिश के साथ गर्जन होने तथा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, पूर्वी राजस्थान की बात करें तो वहां बारिश के आसार अभी नजर नहीं आ रहे हैं। 15 अक्टूबर को राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही 16 अक्टूबर को राजस्थान में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से किसानों को सलाह दी गई है कि वे खुले में रखी फसल और अनाज को बारिश से बचाने के लिए ढककर रखें। वहीं, फसल और अनाज को सुरक्षित जगह पर रखने की कोशिश करे